विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर 1.33 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल : नीमडीह प्रखंड सभागार में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला एवं अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति, चांडिल के संयुक्त तत्वावधान में विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को कानून, सरकारी योजनाओं और उनके अधिकारों की जानकारी प्रदान करना था। शिविर में अनुमंडलीय न्यायालय चांडिल के एसडीजेएम अमित खन्ना ने कुल 1 करोड़ 33 लाख 5 हजार रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण लाभुकों के बीच किया। उन्होंने ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, कानूनी अधिकारों तथा विभिन्न महत्वपूर्ण…
Author: dhiraj Kumar
जमशेदपुर : टाटा जूलोजिकल पार्क में 10 काले हिरणों की मौत, बैक्टीरियल इंफेक्शन की आशंका—प्रबंधन अलर्ट राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बिस्टुपुर स्थित टाटा स्टील संचालित टाटा जूलोजिकल पार्क में 10 काले हिरणों की मौत से हड़कंप मच गया है। जू प्रबंधन ने बताया कि प्राथमिक जांच में बैक्टीरियल इंफेक्शन की आशंका जताई गई है, जबकि पुष्टि के लिए सैंपल रांची लैब भेजे गए हैं। घटना के बाद जू प्रशासन अलर्ट पर है और शेष काले हिरणों के साथ अन्य जानवरों की 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है। पार्क डायरेक्टर नईम अख्तर ने कहा कि वेटेरिनरी टीम, एनिमल हसबैंड्री…
जमशेदपुर : बोड़ाम प्रखंड के पाकोतोड़ा टोला में सबर जनजाति अब भी उपेक्षित, बुनियादी सुविधाओं से वंचित—विकास पर उठे सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बोड़ाम प्रखंड के बेलडीह पंचायत स्थित पाकोतोड़ा टोला में रहने वाली सबर जनजाति, जिसे विलुप्तप्राय जनजातियों में गिना जाता है, आज भी बुनियादी सुविधाओं से कोसों दूर है। जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के इस टोले में करीब 10 सबर परिवार रहते हैं, जिनके पास न पक्के मकान हैं, न शुद्ध पेयजल की व्यवस्था। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूल सुविधाएं भी इनके लिए अब तक सपना बनी हुई हैं। परिवारों का जीवन आज भी जंगलों पर…
अंतरराष्ट्रीय मंच पर शिष्टाचार और भारतीय प्रतिनिधित्व का सवाल स्वतंत्र पत्रकारिता का अधिकार महत्वपूर्ण, पर राष्ट्र की गरिमा और सांस्कृतिक सौम्यता की अनदेखी नहीं विश्व के सामने बैठने का ढंग, बोलने की शैली और प्रस्तुति—ये केवल व्यक्तिगत विकल्प नहीं, बल्कि देश की सामूहिक पहचान का प्रतीक होते हैं। – डॉ. प्रियंका सौरभ भारत में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के इंटरव्यू को लेकर उठी बहस किसी छोटे विवाद का परिणाम नहीं है, बल्कि यह उस बड़े प्रश्न से जुड़ा है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से किस प्रकार की छवि प्रस्तुत कर रहा है। जब इंडिया टुडे/आज…
संघ का सनातन एवं प्रकृति-दर्शन: वैश्विक चेतना का आह्वान – ललित गर्ग राष्ट्र संवाद संवाददाता भारत की सांस्कृतिक चेतना की जड़ में पंचमहाभूतों की जीवन-व्यवस्था है-भूमि, जल, अग्नि, वायु और आकाश का संतुलन ही भारतीय ज्ञान-तंत्र की आत्मा है। ‘‘भगवान’’ शब्द के अक्षरों में निहित पंचतत्त्वों का सार यही दर्शाता है कि भारतीय जीवन-दर्शन में भगवान कोई बाहरी सत्ता नहीं, बल्कि प्रकृति और संस्कृति का सुसंगठित योग है। यही दृष्टि सनातन कहलाती है, नित्य प्रवाहमान, पुनर्जननशील, अविनाशी। जब भारत का जीवन इसी तत्त्वदृष्टि से संचालित था, तब वह न केवल आर्थिक रूप से बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी विश्व-गुरु था।…
भारत–रूस मित्रता को नए युग की आवश्यकताओं के अनुरूप नए आयाम देने वाली साबित हुई पुतिन की यात्रा देवानंद सिंह नई दिल्ली के हैदराबाद भवन में शुक्रवार सुबह का माहौल किसी साधारण राजकीय कार्यक्रम जैसा नहीं था। वातावरण में एक प्रकार की गम्भीरता और ऐतिहासिकता का संयोग था, मानो विश्व राजनीति का कोई महत्वपूर्ण अध्याय यहीं से आगे लिखा जाने वाला हो। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का स्वागत किया, तो यह केवल दो नेताओं की औपचारिक भेंट नहीं थी, बल्कि दो देशों के बीच दशकों से चले आ रहे विश्वास, साझेदारी और सामरिक सहयोग…
टाटा स्टील परिवार और उद्योग जगत में ऋतुराज सिन्हा की कार्यकुशलता, दूरदर्शिता और नेतृत्व को हमेशा याद किया जाएगा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। टाटा स्टील परिवार और उद्योग जगत राजनीतिक दलों में ऋतुराज सिन्हा के निधन से शोक की लहर उनके निधन की खबर से ही शोक संदेश में डूबा लोहनगरी ज्ञात हो कि टाटा स्टील यूटीिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (TSUISL) के प्रबंध निदेशक श्री ऋतुराज सिन्हा ने 1990 में ग्रेजुएट ट्रेनी के रूप में टाटा स्टील लिमिटेड से अपने करियर की शुरुआत की थी। उसी वर्ष उन्होंने बीआईटी सिंदरी से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग पूरा किया था। बाद में…
सांसद खेल महोत्सव में बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ समापन उभरते खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन, सांसद विद्युत महतो ने खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर स्थित मोहन आहूजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत बैडमिंटन प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में उत्साह, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना देखने को मिली। रविवार को आयोजित समापन समारोह में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत महतो ने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना…
ऋतुराज सिन्हा के आकस्मिक निधन के दुःखद समाचार से पूरा शहर स्तब्ध और शोकाकुल :अमरप्रीत सिंह काले राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:जुस्को (टाटा स्टील यूएसआईएल लिमिटेड) के प्रबंध निदेशक श्री ऋतुराज सिन्हा के आकस्मिक निधन के दुःखद समाचार से पूरा शहर स्तब्ध और शोकाकुल है। समाजसेवी व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री सिन्हा जी का जाना शहर के लिए एक अपूरणीय क्षति है। काले ने कहा कि इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से आने वाले श्री ऋतुराज सिन्हा जी ने जमशेदपुर की जनसुविधाओं में सुधार और विकास को…
झारखंड जीवन ज्योति फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित, विशिष्ट अतिथि के रूप में विहिप नेता भगवान सिंह रहे मौजूद राष्ट्र संवाद संवाददाता – अमन ओझा समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था ‘झारखंड जीवन ज्योति फाउंडेशन’ द्वारा सतवाहिनी–जमालपुर स्थित सामुदायिक भवन में 7वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया और मानवता की सेवा में योगदान दिया। शिविर का विधिवत उद्घाटन फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक एवं विहिप जिला अध्यक्ष डॉ. जे.एन. दास, विहिप नेता भगवान सिंह, फाउंडेशन के अध्यक्ष रूपेश गोराई तथा सचिव धनंजय स्वर्णकार द्वारा संयुक्त रूप…
