टाटा स्टील परिवार और उद्योग जगत में ऋतुराज सिन्हा की कार्यकुशलता, दूरदर्शिता और नेतृत्व को हमेशा याद किया जाएगा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। टाटा स्टील परिवार और उद्योग जगत राजनीतिक दलों में ऋतुराज सिन्हा के निधन से शोक की लहर उनके निधन की खबर से ही शोक संदेश में डूबा लोहनगरी
ज्ञात हो कि टाटा स्टील यूटीिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (TSUISL) के प्रबंध निदेशक श्री ऋतुराज सिन्हा ने 1990 में ग्रेजुएट ट्रेनी के रूप में टाटा स्टील लिमिटेड से अपने करियर की शुरुआत की थी। उसी वर्ष उन्होंने बीआईटी सिंदरी से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग पूरा किया था। बाद में उन्होंने एक्सएलआरआई, जमशेदपुर से मैनेजमेंट प्रोग्राम भी पूरा किया।
प्रशिक्षण अवधि के बाद 1992 में उनकी पहली नियुक्ति फाउंड्री विभाग में हुई, जहाँ उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कॉरपोरेट सीढ़ियों पर लगातार सफलता हासिल की। वर्ष 2001 में वे हेड कोऑर्डिनेटर, टीओपी (TOP) बनाए गए और 2002 में उन्हें एमडी ऑफिस में एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के रूप में स्थानांतरित किया गया।
2003 में वे चीफ ASPIRE (कॉरपोरेट सर्विसेज और HRM) के रूप में नियुक्त हुए और उसी वर्ष उन्हें चीफ, जुस्को के पद पर स्थानांतरित किया गया। 2004 में उन्हें चीफ (स्ट्रैटेजी एंड बिजनेस डेवलपमेंट), कॉरपोरेट सर्विसेज बनाया गया।
उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए 2007 में उन्हें जनरल मैनेजर (BD & CS), कॉरपोरेट सर्विसेज पद पर पदोन्नति दी गई। इसके बाद 2014 में वे चीफ कॉरपोरेट सर्विसेज बने और 2018 में उन्हें चीफ कॉरपोरेट एडमिनिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई।
वर्ष 2022 में उन्हें प्रतिनियुक्ति पर टाटा स्टील यूटीिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (TSUISL) भेजा गया, जहाँ उन्हें प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया—यह वही पद था जिसे वह वर्तमान में संभाल रहे थे।
टाटा स्टील परिवार और उद्योग जगत में श्री सिन्हा की कार्यकुशलता, दूरदर्शिता और नेतृत्व को हमेशा याद किया जाएगा।

