Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद खेल महोत्सव में बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ समापन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से खेल चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सांसद खेल महोत्सव में बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ समापन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद खेल महोत्सव में बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ समापन

    उभरते खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन, सांसद विद्युत महतो ने खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर स्थित मोहन आहूजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत बैडमिंटन प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में उत्साह, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना देखने को मिली। रविवार को आयोजित समापन समारोह में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत महतो ने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी आज विजेता बने हैं, उनसे पूरे क्षेत्र को उम्मीद है कि वे आने वाले समय में और बेहतर प्रदर्शन करते हुए जमशेदपुर और झारखंड का नाम देशभर में रोशन करेंगे।

    सांसद विद्युत महतो ने उन प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहित किया जो इस बार विजयी नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है। जो आज सफल नहीं हुए हैं, वे अपने खेल में निरंतर सुधार करें। मेहनत और लगन से ही प्रतिभा निखरती है और आप सभी में उत्कृष्ट खिलाड़ी बनने की क्षमता मौजूद है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत दुनिया के खेल मंच पर शीर्ष पर पहुंचे, यह विकसित भारत का अनिवार्य संकल्प है। पीएम नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत खेल जगत में नई ऊँचाइयों को छुए। सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन उसी दिशा में मजबूत कदम हैं, जो युवाओं को अवसर और मंच प्रदान करते हैं।

    सांसद खेल महोत्सव में बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ समापन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऋतुराज सिन्हा के आकस्मिक निधन के दुःखद समाचार से पूरा शहर स्तब्ध और शोकाकुल :अमरप्रीत सिंह काले
    Next Article टाटा स्टील परिवार और उद्योग जगत में ऋतुराज सिन्हा की कार्यकुशलता, दूरदर्शिता और नेतृत्व को हमेशा याद किया जाएगा

    Related Posts

    सरकारी लापरवाही ने उजाड़ी बुजुर्ग की जिंदगी! कच्चा मकान ढहा, वृद्धा का पैर टूटा; समय पर आवास मिलता तो टल सकता था हादसा

    July 26, 2026

    मानगो की सफाई पर सियासत गरमाई:

    July 26, 2026

    कारगिल विजय दिवस रजत जयंती: जमशेदपुर में 527 अमर शहीदों को पूर्व सैनिकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि*

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरकारी लापरवाही ने उजाड़ी बुजुर्ग की जिंदगी! कच्चा मकान ढहा, वृद्धा का पैर टूटा; समय पर आवास मिलता तो टल सकता था हादसा

    मानगो की सफाई पर सियासत गरमाई:

    कारगिल विजय दिवस रजत जयंती: जमशेदपुर में 527 अमर शहीदों को पूर्व सैनिकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि*

    तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़के तेजस्वी, 24 घंटे में रिहाई नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

    तेजप्रताप की गिरफ्तारी पर भड़के तेजस्वी, 24 घंटे में रिहाई नहीं तो बड़ा आंदोलन

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.