टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी ऋतुराज सिन्हा के निधन पर विधायक पूर्णिमा साहू ने जताया शोक, कहा- शहर के विकास कार्यों में उनकी प्रतिबद्धता और सहयोग हमेशा याद रहेंगे राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा के आकस्मिक निधन पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ऋतुराज सिन्हा का असमय निधन अत्यंत दुःखद और स्तब्ध करने वाला है। विधायक पूर्णिमा साहू ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही उनसे बातचीत हुई थी। शहर के विकास कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और जिस सहयोगात्मक भाव से…
Author: dhiraj Kumar
जुस्को के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा का आकस्मिक निधन दु:खद : सुधीर कुमार पप्पू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। टाटा स्टील जुस्को के प्रबंध निदेशक कुशल प्रशासक मृदु भाषी हर दिल अजीज ऋतुराज सिन्हा के आकस्मिक निधन से मैं काफी दुखी हूँ। दिवंगत सिन्हा ने शहर में आम लोगों तक नागरिक सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए बेहतर पहल किया था। उनके निधन से पूरा जमशेदपुर शहर दुखी है। ईश्वर से प्रार्थना है दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें। मेरी तरफ से विन्रम श्रद्धांजलि।
जमशेदपुर में निरहुआ की फिल्म ‘मुर्गा ट्रॉफी’ की शूटिंग जारी, JRD स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में Fans की उमड़ी भीड़ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ इन दिनों जमशेदपुर में अपनी नई फिल्म “मुर्गा ट्रॉफी” की शूटिंग में व्यस्त हैं। झारखंड के पारंपरिक खेल मुर्गा लड़ाई पर आधारित यह फिल्म लगभग सवा दो घंटे की है, जिसकी शूटिंग राज्य के कई शहरों में हो चुकी है। फाइनल शूटिंग JRD स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में चल रही है। फिल्म में निरहुआ एक झारखंडी युवा की भूमिका निभा रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म…
रितुराज सिन्हा के निधन पर भाजपा नेता भरत सिंह ने जताया गहरा दुख राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 07 दिसंबर टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक (एमडी) रितुराज सिन्हा जी के लंबी बीमारी के बाद हुए दुखद निधन से संपूर्ण औद्योगिक जगत, जमशेदपुर और समाज में गहरा शोक व्याप्त है। उनके निधन पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री भरत सिंह ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि रितुराज सिन्हा जी एक दूरदर्शी प्रशासक, उत्कृष्ट प्रबंधक और मानवीय मूल्यों से भरे नेतृत्वकर्ता थे। मेरा उनसे व्यक्तिगत संबंध बेहद आत्मीय था। वे न केवल एक प्रशासक के रूप में सम्मानित थे बल्कि…
ऋतुराज सिन्हा के निधन पर सरयू राय ने शोक व्यक्त किया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा के आकस्मिक निधन को दुःखद एवं मर्मांतक बताया है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि उनसे अभी काफी उम्मीदें थीं। इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि के साथ वे एक कुशल प्रबंधक थे। जमशेदपुर की जनसुविधा ज़रूरतों के पर्याय व्यक्तित्व के नहीं रहने से सुधार के प्रयासों को धक्का लगा है।
सरयू राय सिर्फ नेता नहीं, स्टेट्समैन त्याग, संघर्ष, समर्पण और संवेदनशीलता की प्रतिमूर्ति:जदयू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । कदमा के रामजन्म नगर स्थित सामुदायिक भवन में हुई जदयू की बैठक में नेताओं ने जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय को स्टेट्समैन बताते हुए कहा कि उनका त्याग, संघर्ष और संवेदनशीलता हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। बैठक की अध्यक्षता तारक मुखर्जी ने की। जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं को दायित्व देना होगा और नियमित छोटी बैठकों से मजबूती बढ़ेगी। महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि सरयू राय की छवि दलगत राजनीति से ऊपर…
आनंद मार्ग प्रचारक संघ का अभियान अंधविश्वास, डायन प्रथा और बलि प्रथा खत्म करने का आह्वान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों में ‘डायन प्रथा अब नहीं’ विषय पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संघ के सुनील आनंद ने कहा कि झारखंड के 25 वर्ष पूरे होने के बाद भी राज्य सामाजिक रूप से अर्ध-विकसित स्थिति में है। आज भी तंत्र-मंत्र और डायन प्रथा के नाम पर महिलाओं का शोषण और हत्या हो रही है, जो राज्य के लिए शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि तंत्र-मंत्र से किसी को…
सीजीपीसी के इतिहास का काला दिन, समर्थन था तो चुनावी प्रक्रिया से क्यों भागे राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने रविवार को सीजीपीसी के इतिहास का काला दिन बताया है। जहां ताकत के बल पर भगवान सिंह को निर्विरोध प्रधान चुने जाने की घोषणा की गई। यदि भगवान सिंह के साथ सारी कमेटियां थी तो चुनावी प्रक्रिया से उन्होंने परहेज क्यों किया? छोटे-छोटे मुद्दे पर सीजीपीसी का न्यूज़ अखबारों को भेजने वाले भगवान सिंह ने आम सभा के बारे में क्यों नहीं संविधान के अनुसार जानकारी दी? क्यों नहीं मतदाता सूची का…
जूस्को के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने जूस्को लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री ऋतुराज सिन्हा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और इसे झारखंड के औद्योगिक जगत की अपूरणीय क्षति बताया है l शुक्ल नेअपने शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय सिन्हा टाटा समुह के एक व्यवहारकुशल अधिकारी थे जो शहर के लोगों को सुविधा दिलाने में आगे रहते थे l शुक्ल ने कहा है स्वर्गीय सिन्हा मेरे अच्छे मित्रों में थे,उनसे…
जमशेदपुर में कुष्ठ जागरूकता बाइक रैली, इलाज योग्य रोग पर फैलाई गई जागरूकता राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में 7 दिसंबर 2025 को सासाकावा-इंडिया लेप्रोसी फाउंडेशन द्वारा कुष्ठ रोग जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य जनता को यह संदेश देना था कि कुष्ठ रोग पूरी तरह से इलाज योग्य है और इसके प्रति फैली भ्रांतियों को खत्म करना जरूरी है। रैली बाराद्वारी स्थित पीपुल्स एकेडमी से शुरू होकर गोलमुरी, साकची, बिष्टुपुर, पीजेपी मॉल, स्टेट माइल रोड, जुबिली पार्क और गांधी आश्रम होते हुए शांतिपूर्वक समाप्त हुई। कार्यक्रम में S-ILF के सीईओ गौरव सिंह, जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव…
