Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर घाटशिला स्थित सूरदा माइंस में कार्यरत मजदूरों ने संवेदक कंपनी पर श्रमिक अधिकारों की अनदेखी का गंभीर आरोप लगाया है. मजदूरों का कहना है कि उन्हें न्यूनतम मजदूरी, बेहतर चिकित्सा सुविधा, दुर्घटना मुआवजा समेत कई बुनियादी अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है. जानकारी के अनुसार हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की सूरदा माइंस में खनन कार्य कर रही संवेदक कंपनी आर.के. इंटरप्राइजेज रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड के अधीन करीब 950 मजदूर कार्यरत हैं. मजदूरों का आरोप है कि श्रम कानूनों के तहत मिलने वाली सुविधाएं उन्हें नहीं दी जा रही हैं, जिससे उनमें नाराजगी बढ़ती जा रही है. अपनी मांगों को लेकर मजदूरों ने एक बैठक आयोजित की, जिसमें मजदूर नेता और आंदोलनकारी बागराई मार्डी शामिल हुए. बैठक में मजदूरों ने अपनी समस्याओं और मांगों को विस्तार से रखा. इस दौरान सर्वसम्मति से बागराई मार्डी को आंदोलन का नेतृत्वकर्ता चुना गया. बैठक को संबोधित करते हुए बागराई मार्डी ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं को लेकर कंपनी प्रबंधन से वार्ता की जाएगी. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मजदूरों की मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा. इसकी पूरी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन की होगी. मजदूरों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है. ऐसे में यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा.

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई
    Next Article “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.