पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने व्यक्त की गहरी संवेदना, कहा ‘जमशेदपुर ने एक दूरदर्शी अधिकारी खो दिया’ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी ऋतुराज सिन्हा के असमय निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन की खबर से वे अत्यंत व्यथित हैं। उन्होंने कहा कि शहर ने एक ऐसे दूरदर्शी और संवेदनशील अधिकारी को खो दिया, जो जमशेदपुर के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा चिंतित और सक्रिय रहते थे। रघुवर दास ने कहा कि उनका यूं असमय जाना टाटा स्टील ही नहीं, बल्कि पूरे शहर के लिए अपूरणीय क्षति है।…
Author: dhiraj Kumar
पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन — अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मुकेश मित्तल का साकची क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन सत्र 2026–28 में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार श्री मुकेश मित्तल ने आज साकची बाज़ार एवं उसके आसपास के विभिन्न इलाकों में धुआंधार जनसंपर्क अभियान चलाया। मित्तल ने साकची मानसरोवर लाइन, चक्की लाइन, मिल्स एरिया, रिफ्यूजी मार्केट, कासीडीह एवं स्ट्रेट माइल रोड सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में प्रबुद्धजनों, व्यापारियों, समाजसेवियों एवं स्थानीय मारवाड़ी समाज के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने सभी से अपने पक्ष में मतदान करने का विनम्र आग्रह किया। जनसंपर्क के दौरान …
केंदुआडीह गैस रिसाव मामला : अस्पताल अलर्ट मोड पर, मरीजों ने बताई गैस त्रासदी की कहानी। राष्ट्र संवाद संवाददाता धनबाद के केंदुआडीह में हो रहे गैस रिसाव को देखते हुए स्थानीय अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि क्षेत्र में हो रहे जहरीले गैस रिसाव से प्रभावित लोगों की जान बचाई जा सके। कुसतौर रीजनल अस्पताल यहां का सबसे नजदीकी अस्पताल है, जहां गैस प्रभावित मरीजो को भर्ती किया जा रहा है, जहां इलाजरत मरीजों ने गैस त्रासदी की भयावह स्थिति को अपनी जुबान से बयां किया। कुसतौर रीजनल अस्पताल में गैस रिसाव से पीड़ित मरीजों का आनाजाना…
संतोष चौहान राष्ट्रीय कालरी वर्कर्स फेडरेशन (RCWF) के केंद्रीय सचिव बनाये गये कोरबा ,गेवरा दीपका और कुसमुंडा क्षेत्रों की जिम्मेदारी राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद कोरबा:-राष्ट्रीय कालरी वर्कर्स फेडरेशन (Rashtriya Colliery Workers’ Federation – RCWF) जो कि सेंट्रल इंडिया कोलफील्ड्स का एक प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक यूनियन है ने एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक घोषणा की फेडरेशन ने संतोष कुमार चौहान टिपर ऑपरेटर गेवरा क्षेत्र को तत्काल प्रभाव से अपनी केंद्रीय समिति में सचिव के पद पर नियुक्त किया है यह नियुक्ति फेडरेशन के अध्यक्ष द्वारा विधिवत अनुमोदित की गई है RCWF के महामंत्री भागवत प्रसाद दुबे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार चौहान…
टाटा स्टील की अनुशंगी इकाई UASL के एमडी ऋतुरात सिन्हा का निधन, उद्योग जगत में शोक की लहर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। टाटा स्टील की अनुशंगी इकाई यूएएसएल (UASL) के प्रबंध निदेशक ऋतुरात सिन्हा का रविवार को अचानक निधन हो गया। सीने में तेज तकलीफ महसूस होने पर परिजन उन्हें तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिन्हा के आकस्मिक निधन की खबर फैलते ही टाटा स्टील परिवार, उद्योग जगत और कर्मचारी समाज में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और सहयोगी…
महादेव सट्टा एप में नेता, अफसर और पत्रकार जांच के घेरे में, छत्तीसगढ़ पुलिस ने तैयार की 3000 संदिग्धों की सूची राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद दुर्ग महादेव आनलाइन सट्टा एप नेटवर्क पर छत्तीसगढ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कस रहा है। दुर्ग पुलिस ने 3,000 संदिग्ध लोगों की सूची तैयार की है। इन लोगों की मोबाइल गतिविधियों, बैंकिंग लेनदेन और डिजिटल वालेट की गहन निगरानी की जा रही है, क्योंकि जांच में इनकी सट्टा कारोबार में संलिप्तता का संदेह है। इस हाई-प्रोफाइल सूची में स्थानीय नेताओं, सरकारी अफसरों, कर्मचारियों के साथ-साथ कुछ पत्रकारों के नाम भी शामिल हैं। इस मामले…
युवा पुस्तकालय हलुदबनी में बुक टॉक जमशेदपुर। युवा पुस्तकालय हलुदबनी में बुक टॉक का आयोजन किया गया ,जिसमें बच्चों की विभिन्न किताबों पर चर्चा की गई ।आरंभ में युवा के संस्थापक अरविंद तिवारी ने पढ़ने की रुचि जगाने के लिए बुक टॉक जैसी गतिविधियों को अनिवार्य बताया।रतन पाल ने ‘एक किताब पुचकू के लिए ‘पर बुक टॉक प्रस्तुत किया ।इसके बाद मध्य विद्यालय ,कांचा कुली के प्रधानाध्यापक पंकज अवस्थी अपर्णा बाजपेई, विजय सिंह ,रूपेश कुमार, सुजय भट्टाचार्य, बबलू मुंडा ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम में शामिल कई बच्चों ने कविताएं और कहानियां सुनायी ।मालूम हो कि युवा की ओर…
पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा पूरे भारत में चल रहे *सप्तशती संगम कार्यक्रम* के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रसुनचोपा विद्यालय में शनिवार को “सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जमशेदपुर विभाग के संयोजिका श्रीमती रिंक सिंह, बागबेड़ा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की आचार्या सुश्री शारदा कुमारी, जगन्नाथपुर शिशु मंदिर विद्यालय की आचार्या, मुख्य अतिथि श्रीमती देवी भूमिज हल्दीपोखर की मुखिया, श्रीमती सावित्री सरदार जुड़ी पंचायत की पूर्व मुखिया, स्थानीय विद्यालय के संयोजिका श्रीमती वैजयंती धीर, सह संयोजिका…
जादूगोड़ा उच्च विद्यालय में एक करोड़ की लागत से बन रहे भवन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, स्कूल प्रबंधन ने जताई गंभीर चिंता राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा। राजकीय उच्च विद्यालय जादूगोड़ा में लगभग एक करोड़ की लागत से नए भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता को लेकर स्कूल प्रबंधन ने गंभीर आपत्ति जताई है। प्रबंधन का आरोप है कि भवन निर्माण में न तो बेहतर गुणवत्ता की छड़ उपयोग की जा रही है और न ही टेंडर के अनुसार कार्य हो रहा है। इसके साथ ही सीमेंट की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े…
वार्ड 30 के महीने भर से खराब कचरा उठाव गाड़ी का जल्द हो संचालन : सतीश शर्मा राष्ट्र संवाद संवाददाता वार्ड 30 के घर घर कचरा उठाव गाड़ी पिछले करीब 1 महीने से खराब पड़ी है। सर्विस सेंटर में समय से क्यूब एजेंसी द्वारा पैसे का भुगतान नहीं किए जाने के कारण गाड़ी के समय से नहीं बन पा रहा है। जिसके कारण वार्ड में निवास करने वाले आम जनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कभी कभी महज खानापूर्ति हेतु दूसरे वार्ड का गाड़ी को भेज दिया जाता है।…
