पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा पूरे भारत में चल रहे *सप्तशती संगम कार्यक्रम* के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रसुनचोपा विद्यालय में शनिवार को “सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जमशेदपुर विभाग के संयोजिका श्रीमती रिंक सिंह, बागबेड़ा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की आचार्या सुश्री शारदा कुमारी, जगन्नाथपुर शिशु मंदिर विद्यालय की आचार्या, मुख्य अतिथि श्रीमती देवी भूमिज हल्दीपोखर की मुखिया, श्रीमती सावित्री सरदार जुड़ी पंचायत की पूर्व मुखिया, स्थानीय विद्यालय के संयोजिका श्रीमती वैजयंती धीर, सह संयोजिका श्रीमती बबीता सरदार सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अतिथियों का परिचय श्रीमती विपुल दीदी द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता श्रीमती रिंक सिंह, सुश्री शारदा कुमारी मुख्यअतिथि, श्रीमती सावित्री सरदार, श्रीमती देवी भूमि सभी को अंग वस्त्र और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित कुल 181 माताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम बहुत ही सुंदर रहा। माताओं को अपने बच्चों के प्रति जागरूकता, पर्यावरण बचाव, अपनी जिम्मेदारी संयुक्त रूप से परिवार में रहना आदि विषयों पर व्याख्यान दिया गया।
मुख्य वक्ता ने सभी माता को समाज का एक उदाहरण प्रस्तुत करने को कहा। अपने अंदर छुपे हुए सप्तशक्ति को पहचाने और बच्चों पर ध्यान देने की अपील की। अतिथियों द्वारा आशीर्वचन के रूप में माताओं को जागृत करते हुए बहुत अच्छी बातें कहीं कि पहले की माताएं अनपढ़ होती थी फिर भी बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर बनते थे और अभी की माताएं शिक्षित होने के बावजूद बच्चे सोशल मीडिया पर अधिक समय व्यतीत कर रहे और रिल्स बना रहे हैं।
इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रधानाचार्य सोनाराम ज्योतिषी, स्थानीय विद्यालय के अध्यक्ष कमल लोचन मंडल, विद्यालय समिति संरक्षक सुशील हांसदा , स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य मानस कुमार कर एवं समस्त आचार्य एवं दीदी जी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

