Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जादूगोड़ा उच्च विद्यालय में एक करोड़ की लागत से बन रहे भवन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, स्कूल प्रबंधन ने जताई गंभीर चिंता
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जादूगोड़ा उच्च विद्यालय में एक करोड़ की लागत से बन रहे भवन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, स्कूल प्रबंधन ने जताई गंभीर चिंता

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जादूगोड़ा उच्च विद्यालय में एक करोड़ की लागत से बन रहे भवन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, स्कूल प्रबंधन ने जताई गंभीर चिंता

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा। राजकीय उच्च विद्यालय जादूगोड़ा में लगभग एक करोड़ की लागत से नए भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता को लेकर स्कूल प्रबंधन ने गंभीर आपत्ति जताई है। प्रबंधन का आरोप है कि भवन निर्माण में न तो बेहतर गुणवत्ता की छड़ उपयोग की जा रही है और न ही टेंडर के अनुसार कार्य हो रहा है। इसके साथ ही सीमेंट की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े किए गए हैं।

    शिकायत मिलने पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमेश सोरेन मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य में लगे कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए सख्त निर्देश दिए कि काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह भवन स्कूली बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा है, इसलिए गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

    ज्ञात हो कि इस भवन का शिलान्यास विधायक संजीव सरदार ने किया था और उस समय भी उन्होंने गुणवत्तापूर्ण निर्माण का स्पष्ट निर्देश दिया था। बावजूद इसके निर्माण कार्य में अनियमितता देखे जाने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा विधायक को भी मामले की शिकायत कर दी गई है।

    स्कूल प्रबंधन का कहना है कि घटिया निर्माण भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है, इसलिए समय रहते निर्माण एजेंसी को कार्य मानकों के अनुरूप सुधार करने होंगे।

    जादूगोड़ा उच्च विद्यालय में एक करोड़ की लागत से बन रहे भवन की गुणवत्ता पर उठे सवाल स्कूल प्रबंधन ने जताई गंभीर चिंता
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवार्ड 30 के महीने भर से खराब कचरा उठाव गाड़ी का जल्द हो संचालन : सतीश शर्मा
    Next Article पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन 

    Related Posts

    ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, 12 वर्षीय बच्चा भी घायल

    August 28, 2026

    पेड़ों को राखी बांध महिलाओं ने लिया जंगल बचाने का संकल्प

    August 28, 2026

    संस्कारोदय एकेडमी के बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    August 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, 12 वर्षीय बच्चा भी घायल

    पेड़ों को राखी बांध महिलाओं ने लिया जंगल बचाने का संकल्प

    संस्कारोदय एकेडमी के बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    संपूर्ण क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

    आनन्द मार्ग ने धूमधाम से मनाया प्रथम दीक्षा दिवस l

    सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर सजी राखी, ब्रह्मर्षि महिला समाज ने जताया सम्मान*

    रांची में एच1एन1के मामले बढ़े, सरायकेला में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    *शेन इंटरनेशनल स्कूल में राखी के रंगों से सजा भाईचारे का संदेश

    काण्ड्रा आरपीएफ परिसर में पहली बार गूंजी बहनों की किलकारी

    सीकेपी डीविजन में यार्ड रिमॉडलिंग से नवंबर के पहले सप्ताह रेल परिचालन प्रभावित*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.