Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर सजी राखी, ब्रह्मर्षि महिला समाज ने जताया सम्मान*
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर सजी राखी, ब्रह्मर्षि महिला समाज ने जताया सम्मान*

    News DeskBy News DeskAugust 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    *आदित्यपुर में 30 से अधिक महिलाओं ने 157 बटालियन के जवानों को बांधी राखी, खिलाई मिठाई*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला

     

    अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महिला समाज, सरायकेला-खरसावां जिला इकाई की ओर से आदित्यपुर स्थित सीआरपीएफ 157 बटालियन परिसर में जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाया गया। समाज की 30 से अधिक महिलाओं ने जवानों की कलाइयों पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त की। महिलाओं ने जवानों को मिठाई खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

     

    कार्यक्रम में महिला समाज की अध्यक्ष डॉ. रजनी सिन्हा ने रक्षाबंधन के सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए जवानों के साथ पर्व मनाने का अवसर देने के लिए बटालियन के कमांडेंट के प्रति आभार जताया। महासचिव रोशनी कुमारी ने जवानों के साहस, पराक्रम और देश सेवा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुरक्षित भविष्य की कामना की।

     

    अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज के जिलाध्यक्ष कर्नल आरपी सिंह ने कहा कि जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाना नागरिक और सुरक्षा बलों के बीच आत्मीय संबंधों को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि जवान देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर लगातार अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं, जिससे देशवासी सुरक्षित वातावरण में जीवन व्यतीत कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि राखी महज रेशमी धागा नहीं, बल्कि नागरिक समाज के स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास का प्रतीक है।

     

    कार्यक्रम में ऊषा सिंह, डॉ. कुमकुम पांडेय, पुनीता सिंह, रीतिका राय, मीरा चौधरी, सोनी देवी, मीणा चौधरी, निभा शुक्ला, सत्यमणि सिंह, सान्वी, कंचन कुमारी, श्वेता, प्रतिज्ञा सिंह, ऋषिका, संध्या सिंह सहित समाज के महासचिव अशोक कुमार सिंह, आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह और संरक्षक देवेंद्र कुमार मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरांची में एच1एन1के मामले बढ़े, सरायकेला में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क
    Next Article आनन्द मार्ग ने धूमधाम से मनाया प्रथम दीक्षा दिवस l

    Related Posts

    सुभाष चंद्रा मामला: कर्ज की दुनिया में इंसाफ का पैमाना क्या है?

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस विशेष: सर्च इंजन के युग में शिक्षकों की अनिवार्यता क्यों है सर्वोपरि?

    September 5, 2026

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुभाष चंद्रा मामला: कर्ज की दुनिया में इंसाफ का पैमाना क्या है?

    शिक्षक दिवस पर AI के दौर में शिक्षकों की भूमिका: रचनात्मकता बढ़ी, नैतिक मूल्य घटे

    शिक्षक दिवस विशेष: सर्च इंजन के युग में शिक्षकों की अनिवार्यता क्यों है सर्वोपरि?

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    सूर्य मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का समापन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

    जन्माष्टमी की धूम जमशेदपुर में: मंदिरों में विशेष सजावट और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

    डायल-112 सेवा बनी लोगों का भरोसा, औसतन 8 मिनट 42 सेकेंड में पहुंच रही जमशेदपुर पुलिस

    सुंदरनगर में छह दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारी तेज, विधिवत हुआ भूमि पूजन

    मानगो फ्लाईओवर की सौगात जल्द मिलेगी जनता को : अवधेश सिंह

    गांव के मैदान से ही निकलते हैं बड़े खिलाड़ी, प्रतिभाओं को अवसर जरूरी” : संजीव सरदार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.