जुस्को के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा का आकस्मिक निधन दु:खद : सुधीर कुमार पप्पू
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। टाटा स्टील जुस्को के प्रबंध निदेशक कुशल प्रशासक मृदु भाषी हर दिल अजीज ऋतुराज सिन्हा के आकस्मिक निधन से मैं काफी दुखी हूँ। दिवंगत सिन्हा ने शहर में आम लोगों तक नागरिक सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए बेहतर पहल किया था। उनके निधन से पूरा जमशेदपुर शहर दुखी है। ईश्वर से प्रार्थना है दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें। मेरी तरफ से विन्रम श्रद्धांजलि।

