परदेसी पाड़ा में मस्जिद निर्माण कार्य रुका, धर्मांतरण को लेकर चिंता राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सोनारी के परदेसी पाड़ा के लोगों ने सोमवार को एक बैठक की। बैठक में टाटा लीज एरिया में मस्जिद निर्माण को लेकर चर्चा हुई। गत 2 दिसंबर को भी इसी विषय पर चर्चा हुई थी। इस बात पर खुशी जताई गई कि टाटा लैंड डिपार्मेंट के साथ-साथ प्रशासन ने भी इस मामले को संज्ञान में लिया और जांच प्रारंभ की है। फिलहाल मस्जिद का निर्माण कार्य स्थगित है। बैठक के बारे में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने बताया…
Author: dhiraj Kumar
भुईयांड़ीह अतिक्रमण हटाओ अभियान पर सियासत गर्म, केंद्रीय बस्ती विकास समिति ने CM हेमंत सोरेन का पुतला फूंका राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के भूँयाड़ीह में अवैध अतिक्रमण हटाने के बाद शहर की सियासत तेज हो गई है। एक ओर पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, जेडीयू और कई सामाजिक संगठन पीड़ित परिवारों के समर्थन में खड़े हैं, वहीं दूसरी ओर सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इधर सोमवार को केंद्रीय बस्ती विकास समिति ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंकते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। समिति के…
निलंबित IAS विनय चौबे की 10 विदेश यात्राओं का खर्च साली ने उठाया, ACB की जांच में बड़ा खुलासा राष्ट्र संवाद संवाददाता ACB की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे और उनके पारिवारिक सदस्यों ने वर्ष 2017 से 2024 के बीच 10 विदेशी यात्राएं कीं। इन यात्राओं में अमेरिका, ब्रिटेन, इटली, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क और थाईलैंड जैसे देश शामिल थे। करोड़ों रुपये खर्च वाली इन विदेश यात्राओं का संपूर्ण खर्च चौबे की साली शिखा ने उठाया, जिसे जांच एजेंसी बेहद संदेहास्पद मान रही है। ACB का मानना है कि रिश्तेदार के माध्यम से खर्च…
झोलाछाप डॉक्टर द्वारा इलाज के बहाने महिला से दुष्कर्म, पीड़िता के लिखित शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल। राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड के पलामू जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में एक झोलाछाप डॉक्टर पर इलाज के बहाने एक महिला से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, छतरपुर क्षेत्र की एक महिला अपने पांच वर्षीय बीमार बच्चे को लेकर झोलाछाप डॉक्टर संजय कुमार के क्लीनिक पर गई थी। जांच के दौरान डॉक्टर ने…
शून्य काल में विधायक संजीव सरदार ने उठाई टाटा स्टील के सीएसआर से स्थायी नागरिक सुविधा की मांग, पोटका के 20 पंचायतों मिलेगा लाभ राष्ट्र संवाद संवाददाता पंचायत प्रतिनिधियों के आग्रह पर पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा सत्र के दौरान शून्य काल में अपने क्षेत्र की ज्वलंत समस्या को जोरदार ढंग से उठाते हुए टाटा स्टील के सीएसआर मद से स्थायी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग सरकार के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि पोटका क्षेत्र अंतर्गत बागबेड़ा, कीताडीह, घाघीडीह, करनडीह, पुड़ीहासा, केरूवाडूंगरी, वयांगिल सहित 20 पंचायतों के लगभग एक लाख लोग टाटा स्टील कंपनी के…
झारखंड प्रदेश यूथ इंटक द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर व महत्वपूर्ण बैठक आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड प्रदेश यूथ इंटक की ओर से आज बालिगुमा, जमशेदपुर में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर एवं वृहद बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई प्रदेश युवा इंटक अध्यक्ष सत्यम सिंह ने की। इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य युवा पदाधिकारियों को संगठन की नीतियों, श्रमिक हितों एवं संगठनात्मक मजबूती के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में विशेष रूप से झारखंड इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने युवा शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा…
सरायकेला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह द्वारा विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित, अधिकारियों को मिले कई महत्वपूर्ण निर्देश विभागीय योजनाओं का मुख्य उद्देश्य लाभुकों को समय पर लाभ देना है – उपयुक्त राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला समाहरणालय सभागार में उपयुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, खाद्यान्न आपूर्ति, दाल-भात योजना, डाकिया योजना, धान अधिप्राप्ति एवं भुगतान, चावल दिवस, सोना-सोबरन धोती साड़ी योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, ई -केवाईसी, डीलर टैगिंग री-टैगिंग तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत खाद्यान्न वितरण सहित…
टाटानगर स्टेशन पर वीआईपी लेन बंदी और ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ आजसू का विरोध राष्ट्र संवाद संवाददाता आजसू पार्टी ने टाटा नगर रेलवे स्टेशन के बाहर वीआईपी लेन को स्टील बैरिकेटिंग कर बंद किए जाने और टाटानगर आने वाली ट्रेनों के लगातार विलंब पर कड़ा विरोध जताया। जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व में स्टेशन अधीक्षक को डीआरएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया। आजसू ने कहा कि वीआईपी लेन बंद होने से आम जनता, दिव्यांग, एम्बुलेंस व फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाएं प्रभावित होंगी। ड्रॉपिंग लेन में 10 मिनट से अधिक रुकने पर 500 रुपये जुर्माना लगने से…
एमजीएम पुलिस ने हत्या की योजना बना रहे अपराधी को धर दबोचा, देसी कट्टा के साथ आरोपी गिरफ्तार। राष्ट्र संवाद संवाददाता – अमन ओझा जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम स्थित एमजीएम थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या का योजना बना रहे शातिर अपराधी को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी जानकारी सोमवार को पटमदा डीएसपी बचनदेव कुजूर ने प्रेस वार्ता कर दिया। उन्होंने बताया कि रविवार की रात वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तुरियाबेड़ा डीपीएस स्कूल के समीप एक युवक अवैध हथियार अपने घर में छुपा कर किसी बड़ी…
केंदुझर माइनिंग वर्कर्स यूनियन (सीटू)का सम्मेलन नये श्रम कानून का हुआ विरोध राष्ट्र संवाद संवाददाता बड़बिल (ओडिशा)बड़बिल तहसील क्षेत्र के बोलानी टाउनशिप के मुख्य मार्केट स्थित केंदुझर माइनिंग वर्कर्स यूनियन कार्यालय मे एक सम्मेलन आयोजित की गई थी।सम्मेलन मे केंद्र सरकार द्वारा लाए लगे नये श्रम कानून का जोरदार विरोध हुआ।सम्मेलन मे वक्ताओ ने अपनै सबोधन मे कहा कि केंद्र सरकार द्वारा उद्योगपतियो के लाभ पहुंचाने के लिए पूर्व के सभी श्रम कानून को निरस्त कर चार नये श्रम कानून लागू किया गया जो श्रमिक विरोधी है।श्रमिक संगठन सीटू इसका पूरजोर विरोध करता है।सम्मेलन मे उपस्थित श्रमिको एवं श्रमिक नेताओं…
