Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमजीएम पुलिस ने हत्या की योजना बना रहे अपराधी को धर दबोचा, देसी कट्टा के साथ आरोपी गिरफ्तार।
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    एमजीएम पुलिस ने हत्या की योजना बना रहे अपराधी को धर दबोचा, देसी कट्टा के साथ आरोपी गिरफ्तार।

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एमजीएम पुलिस ने हत्या की योजना बना रहे अपराधी को धर दबोचा, देसी कट्टा के साथ आरोपी गिरफ्तार।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता – अमन ओझा

    जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम स्थित एमजीएम थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या का योजना बना रहे शातिर अपराधी को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी जानकारी सोमवार को पटमदा डीएसपी बचनदेव कुजूर ने प्रेस वार्ता कर दिया। उन्होंने बताया कि रविवार की रात वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तुरियाबेड़ा डीपीएस स्कूल के समीप एक युवक अवैध हथियार अपने घर में छुपा कर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने का योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उनके एवं थाना प्रभारी एमजीएम के संयुक्त नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान तुरियाबेड़ा से राहुल महतो को एक देसी कट्टा के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े जाने पर आरोपी राहुल महतो ने अपने बयान में बताया कि वह जुलाई 2025 में मुंबई स्थित लीड होटल दादर-खंडाला में बार टेंडर के रूप में कार्यरत था। वहीं उसने करमा उर्फ कर्मदेव शर्मा जो मानगो स्थित संकोसाई ओलीडीह थाना क्षेत्र का रहने वाला है उसे भी अपने ही होटल में काम दिलवाया था। बाद में करमा ने होटल के जीएम से झूठी शिकायत कर राहुल को नौकरी से निकलवा दिया जिससे नाराज होकर दोनों के बीच विवाद पैदा हो गई और राहुल ने करमा को जान से मारने की धमकी दे दी। इसी रंजिश में राहुल बिहार से एक देसी कट्टा खरीद कर लाया और अपने घर में छुपा कर गोली की व्यवस्था में लगा हुआ था। इसी बीच सोमवार को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ आरोपी को धर दबोचा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त का अपराधीक इतिहास भी रहा है और वह पहले भी तुरियाबेड़ा गांव में चोरी के मामलों में अपने साथियों के साथ जेल जा चुका है। डीएसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और उसके अन्य आपराधिक कनेक्शन की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

    एमजीएम पुलिस ने हत्या की योजना बना रहे अपराधी को धर दबोचा देसी कट्टा के साथ आरोपी गिरफ्तार।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंदुझर माइनिंग वर्कर्स यूनियन (सीटू)का सम्मेलन  नये श्रम कानून का हुआ विरोध
    Next Article टाटानगर स्टेशन पर वीआईपी लेन बंदी और ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ आजसू का विरोध

    Related Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    केस पार्टनर ही निकला गुलशन हत्याकांड का मास्टरमाइंड, गला घोंटकर हत्या के बाद शव रेल लाइन किनारे फेंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.