केंदुझर माइनिंग वर्कर्स यूनियन (सीटू)का सम्मेलन नये श्रम कानून का हुआ विरोध
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बड़बिल (ओडिशा)बड़बिल तहसील क्षेत्र के बोलानी टाउनशिप के मुख्य मार्केट स्थित केंदुझर माइनिंग वर्कर्स यूनियन कार्यालय मे एक सम्मेलन आयोजित की गई थी।सम्मेलन मे केंद्र सरकार द्वारा लाए लगे नये श्रम कानून का जोरदार विरोध हुआ।सम्मेलन मे वक्ताओ ने अपनै सबोधन मे कहा कि केंद्र सरकार द्वारा उद्योगपतियो के लाभ पहुंचाने के लिए पूर्व के सभी श्रम कानून को निरस्त कर चार नये श्रम कानून लागू किया गया जो श्रमिक विरोधी है।श्रमिक संगठन सीटू इसका पूरजोर विरोध करता है।सम्मेलन मे उपस्थित श्रमिको एवं श्रमिक नेताओं ने केंद्र सरकार मुर्दाबाद तथा नये श्रम कानून वापस लो के नारे लगाए।इस सम्मेलन मे मुख्य अतिथि के रूप मे संगठन के इंद्रमणि बेहरा जिला सचिव उपस्थित रहे, इनके साथ केंदुझर माईनिंग वर्कर्स यूनियन बोलानी युनिट महासचिव-जगन्नाथ साहू,लक्षमण ठाकुर अध्यक्ष बोलानी युनिट, हादू साहू -कोषाध्यक्ष बोलानी युनिट एवं दर्जनो श्रमिक उपस्थित रहे।

