चांडिल में हाइवा दुर्घटनाग्रस्त, सड़क पर गिट्टी फैलने से लगा जाम राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा हाथी अंडरपास ओवरब्रिज पर मंगलवार को गिट्टी लदा एक हाइवा अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. घटना के बाद कुछ देर के लिए वहां आवागमन बाधित हो गया और वाहन चालकों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना चांडिल पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए यातायात को नियंत्रित किया. पुलिस ने हाइवा से सड़क पर बिखरी गिट्टी को…
Author: dhiraj Kumar
मरने के बाद पुलिस आएगी क्या?” पीड़िता की डीएसपी को गुहार, थाना 100 गज दूर फिर भी नहीं मिली मदद राष्ट्र संवाद संवाददाता समस्तीपुर : मरने के बाद पुलिस आएगी क्या, पीड़िता ने मारपीट के बाद सदर डीएसपी वन को मोबाइल पर दी सूचना, कहा मरने के बाद पुलिस आएगी क्या, थानेदार नहीं कर रहा मदद, विवाद में जमकर हुई मारपीट, पति-पत्नी और दो बेटीयो के साथ पड़ोसी ने की मारपीट, मामला ताजपुर थाना क्षेत्र का बताया जाता है ,थाने की 100 गज की दूरी पर मारपीट के बाद पीड़ित परिजन पहुंचे थाने पर मदद की गुहार लगाता रहे, पुलिसकर्मी…
होटल में बिल भुगतान को लेकर मारपीट, 15 से अधिक घायल! राष्ट्र संवाद संवाददाता बाढ़ अनुमंडल के उमानाथ घाट में एक होटल मालिक ने 50 रुपए को लेकर हुए विवाद में 15 से अधिक लोगों को बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। सभी घायल लोगों को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी अथमलगोला थाना में सरिसतापुर गांव के रहनेवाले थे, जो अपने परिजन की अंतिम क्रिया में शरीक होने के लिए उमानाथ घाट पहुंचे थे। दाह संस्कार के बाद सभी लोग रीति रिवाज के अनुसार खाना खाने अपने परिचित के होटल में पहुंचे। नेहा होटल का…
रांची के हटिया रेलवे स्टेशन से 23 किलोग्राम गांजा के साथ 2 व्यक्ति गिरफ्तार, भेजे गए जेल। राष्ट्र संवाद संवाददाता आरपीएफ रांची के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ हटिया और फ्लाइंग टीम रांची द्वारा सोमवार को हटिया रेलवे स्टेशन में संयुक्त कार्रवाई के दौरान बड़ी सफलता हासिल की गई। ड्यूटी पर तैनात उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह और फ्लाइंग टीम ने संदिग्ध रूप से बैठे दो व्यक्तियों की जांच की, जिनके बैगों से प्लास्टिक में पैक कुल 23 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹11,50,000 है। आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त, रांची अशोक कुमार सिंह की…
सीआरपीएफ 197 बटालियन के जवान गोपालजी सिंह का हृदयगति रुकने से निधन, गोरखपुर भेजा गया पार्थिव शरीर राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में सीआरपीएफ 197 बटालियन के जवान गोपालजी सिंह (46) का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। घटना के बाद बटालियन के जवान गोपालजी सिंह को सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जवानों ने बताया कि सुबह कैंप में सभी जवान परेड कर रहे थे, तभी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें सदर अस्पताल लाया गया। कागजी प्रक्रिया पूरा करने के बाद शव को उनके…
शादी का झांसा देकर अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता से 5 लाख रुपए देने का किया था मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा साइबर अपराध के एक संगीन मामले में जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने बिहार से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि मो० शमसेर अली उर्फ शमसेर आलम (उम्र लगभग 39 वर्ष) ने सोशल मीडिया के माध्यम से उसका मोबाइल नंबर हासिल किया और लॉकडाउन के दौरान फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर लगातार संपर्क बनाता रहा। बातचीत के दौरान आरोपी ने शादी का झांसा…
जमशेदपुर में नेत्र शिविर सम्पन्न, 15 दिसम्बर से लगेगा अगला शिविर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम व सहयोगी संस्थाओं द्वारा आयोजित 796वां नेत्र शिविर मरीजों की विदाई के साथ सम्पन्न हुआ। डॉ. बी.पी. सिंह व उनकी टीम ने ऑपरेशन कराए रोगियों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की और सभी ऑपरेशन सफल रहने की जानकारी दी। विदाई अवसर पर संयोजक शंकर गुप्ता, अमित गुप्ता, अनुप गुप्ता, अध्यक्ष बालमुकुंद गोयल एवं मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने मरीजों को चश्मा, दवा व कम्बल प्रदान किए। अगला 797वां नेत्र शिविर 13 से 15 दिसम्बर तक राम मनोहर लोहिया…
मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मुकेश मित्तल का भालूबासा में जनसंपर्क एवं बैठक संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मुकेश मित्तल ने आज सोमवार को भालूबासा शाखा में सम्मेलन के सदस्यों से मुलाकात की और आगामी चुनाव में अपने पक्ष में समर्थन एवं मतदान का आग्रह किया। भालूबासा शाखा के अध्यक्ष पंकज छावछड़िया एवं शाखा सचिव मालीराम अग्रवाल के नेतृत्व में एग्रीको क्लब हाउस में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित सम्मानित सदस्य पवन अग्रवाल, रतन अग्रवाल, मनोज खेमका, मनोज…
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में परीक्षा केंद्र चयन पर बैठक, पारदर्शी व नकल-रोधी परीक्षा संचालन के निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा केंद्रों एवं मूल्यांकन केंद्रों के चयन पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान पारदर्शिता, सुरक्षा तथा पूर्ण नकल-रोधी माहौल सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने केंद्रों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, पर्याप्त बैठने की सुविधा, सीसीटीवी और सुरक्षा प्रबंधन की पूर्व समीक्षा करने का…
झारखंड में ओबीसी आरक्षण पर राज्य सरकार की ‘बहानेबाज़ी’ हुई उजागर, विधानसभा में विधायक पूर्णिमा साहू ने सरकार को घेरा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। ओबीसी आरक्षण को लेकर सरकार कितनी गंभीर है, इसका खुलासा खुद सरकार के विधानसभा में दिए गए जवाब से हो गया है। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू द्वारा पूछे गए प्रश्न पर सरकार ने जो उत्तर दिया, उसे विपक्ष सरकार की मंशा पर बड़ा सवाल बता रहा है। सोमवार को विधायक पूर्णिमा साहू ने विधानसभा में पूछा था कि ओबीसी आरक्षण देने के लिए 2019 में शुरू हुआ आर्थिक एवं सामाजिक सर्वेक्षण कब पूरा होगा…
