रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)
सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव ब्रजेश सिंह ने राजधानी रांची में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से शिष्टाचार मुलाकात कर संगठनात्मक एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान जिले में कांग्रेस संगठन की वर्तमान गतिविधियों, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मुलाकात के दौरान ब्रजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को सरायकेला-खरसावां जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रियता, संगठन विस्तार के प्रयासों तथा क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव तक पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर विशेष जोर दिया। दोनों नेताओं के बीच राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, आगामी चुनावी तैयारियों तथा कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। ब्रजेश सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में सरायकेला-खरसावां जिले में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी जनता की समस्याओं के समाधान और जनहित के मुद्दों को लेकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी। राजनीतिक दृष्टि से इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि इससे जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं का मनोबल और अधिक मजबूत होगा।

