Author: dhiraj Kumar

सैल्यूट तिरंगा द्वारा स्व. भोगेंद्र मिश्रा की पुण्य स्मृति में स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर राष्ट्र संवाद संवाददाता जुगसलाई। सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस नेता स्व. भोगेंद्र मिश्रा की पुण्य स्मृति में मंगलवार को जुगसलाई नगर परिषद भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। नारायण अस्पताल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीमों ने स्त्री रोग, दंत, नेत्र, कान एवं फिजियोथेरेपी सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराईं। शिविर में 140 सफाईकर्मियों की जांच की गई, जबकि 92 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना…

Read More

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने विधानसभा में उठाई पीडीएस दुकानदारों की समस्या, बकाया कमीशन के त्वरित भुगतान की मांग की राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा में जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों की लंबित समस्याओं को उठाया। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के पीडीएस दुकानदारों का कमीशन लंबे समय से बकाया पड़ा है, जिससे दुकानदार आर्थिक संकट झेल रहे हैं। विधायक पूर्णिमा साहू ने विधानसभा के पटल पर कहा कि ग्रीन कार्ड पर मिलने वाला कमीशन दिसंबर 2023 से जुलाई 2025 तक भुगतान नहीं हुआ है, वहीं चना दाल और नमक…

Read More

मानगो मंडल की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा राष्ट्र संवाद संवाददाता जद(यू) मानगो मंडल की महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष लालू गौड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू उपस्थित थे. संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर विस्तृत चर्चा की गई। कुलविंदर पन्नू ने कहा कि संगठन तभी मजबूत बनता है जब प्रत्येक पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सक्रियता और निष्ठा के साथ करे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की विचारधारा को प्रत्येक बूथ…

Read More

टाटा जूलोजिकल पार्क में 9 कृष्ण मृगों की रहस्यमयी मौत पर भाजपा नेता अंकित आनंद ने उठाई निष्पक्ष जाँच की माँग, CZA की डीआईजी करेंगी जाँच राष्ट्र संवाद संवाददाता टाटा स्टील जूलोजिकल पार्क में अनुसूची-I संरक्षित कृष्ण मृगों की लगातार हुई 9 मौतों के मामले ने वन्यजीव संरक्षण तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद भाजपा नेता अंकित आनंद ने सेंट्रल ज़ू ऑथोरिटी (CZA), झारखंड वन एवं पर्यावरण विभाग और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को औपचारिक शिकायत भेजकर उच्च स्तरीय, स्वतंत्र और दबाव-रहित जाँच समिति के गठन की माँग की है। अंकित आनंद ने कहा कि…

Read More

जमशेदपुर प्रखंड में जनसमस्याओं के समाधान को लेकर प्रमुख ने सौंपा छह सूत्री मांग पत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों के त्वरित समाधान की मांग को लेकर जमशेदपुर प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन के नेतृत्व में पंचायत समिति सदस्यों ने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को छह सूत्री मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में मुख्य रूप से छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना में लगातार उत्पन्न हो रही समस्याओं को दूर कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने, बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के कार्य में तेजी लाकर शीघ्र क्रियान्वित करने तथा बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना का निर्माण कार्य पूर्ण कराकर कॉलोनीवासियों को…

Read More

घाटशिला में तंबाकू नियंत्रण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय, घाटशिला में मंगलवार को तंबाकू नियंत्रण एवं कोटपा अधिनियम 2003 के प्रभावी अनुपालन को लेकर अनुमंडलीय स्तरीय पदाधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम सिविल सर्जन पूर्वी सिंहभूम डॉ. साहिर पाल के निर्देशन तथा अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। एएसडीओ सुनील चंद्र ने अधिकारियों को अधिनियम का सौ प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रति माह कम से कम चार बार स्क्वॉड बनाकर थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर चालान कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों में…

Read More

कैलाश नगर में शासकीय भूमि को बचाने हेतु अनिश्चितकालीन धरने की जानकारी,भूमाफियाओं से परेशान लोग राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद भिलाई:-कैलाश नगर मानसरोवर मंदिर के समीप खसरा क्रमांक 1591,1592 एवं 1593 जो कि विगत कई वर्षों से खाली थी तथा भू अभिलेख में शासकीय भूमि दर्ज है में वर्ष 2023 में मोहल्लेवासियों की मांग पर पार्षद नेहा साहू द्वारा नगर निगम भिलाई के माध्यम से सामुदायिक भवन निर्माण हेतु निविदा जारी की गई थी। वर्ष 2023 में ही राज्य शासन बदलने के कारण उक्त निविदा को निरस्त कर दिया गया। यह भूमि मोहल्ले के बीच एवं मंदिर के समीप होने…

Read More

न्यायालय के आदेश के खिलाफ बंद पड़ी इनकैब (केबल कंपनी) के नाराज कर्मचारी अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाने की तैयारी में हैं राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि वे केबल कंपनी को वेदांता जैसी बड़ी कंपनी को सौंपने के फैसले को चुनौती देंगे. आपको बता दें कि विश्व स्तरीय केबल निर्माण कंपनी इनकैब पिछले तीन दशक से बंद पड़ी है. कंपनी से संबंधित मामला वायफर के एनसीएलटी न्यायालय में विचाराधीन था, जिसमें टाटा स्टील, वेदांता समेत कई बड़ी कंपनियों ने इनकैब को संचालित करने के लिए दावा प्रस्तुत किया था. कर्मचारियों को उम्मीद थी कि…

Read More

भिलाई में 25 से 29 दिसंबर तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की दिव्य श्री हनुमंत कथा,प्रदेशभर से श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद दुर्ग/भिलाई:-देश में सनातन के ध्वजवाहक पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का इस्पात नगरी में प्रथम बार आगमन होगा। वे जयंती स्टेडियम के समीप ग्राउंड में 25 से 29 दिसंबर तक आयोजित दिव्य श्री हनुमंत कथा में श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करवाएंगे। कथा के लिए प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। पंडित शास्त्री जी 27 दिसंबर को विशेष दिव्य दरबार लगाएंगे। दरबार में वे श्रद्धालुओं…

Read More

फर्जी एडमिशन से आदिवासी–दलित विद्यार्थियों के अधिकारों का हनन: अमित अग्रवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राज्य में मेडिकल एडमिशन से जुड़ा एक बड़ा और संगठित घोटाला उजागर हुआ है। ST व SC कोटे में झारखंड से बाहर के विद्यार्थियों को फर्जी आवासीय प्रमाणपत्र बनवाकर दाखिला दिलाया जाना अत्यंत गंभीर अपराध है। अग्रवाल ने बताया कि इसका सबसे चौंकाने वाला उदाहरण यह है कि दिल्ली की एक छात्रा को दिल्ली निवासी होने के बावजूद गिरिडीह निवासी दिखाकर MGM मेडिकल कॉलेज में ST श्रेणी के…

Read More