Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घाटशिला में तंबाकू नियंत्रण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    घाटशिला में तंबाकू नियंत्रण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    घाटशिला में तंबाकू नियंत्रण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय, घाटशिला में मंगलवार को तंबाकू नियंत्रण एवं कोटपा अधिनियम 2003 के प्रभावी अनुपालन को लेकर अनुमंडलीय स्तरीय पदाधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम सिविल सर्जन पूर्वी सिंहभूम डॉ. साहिर पाल के निर्देशन तथा अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

    एएसडीओ सुनील चंद्र ने अधिकारियों को अधिनियम का सौ प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रति माह कम से कम चार बार स्क्वॉड बनाकर थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर चालान कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों में कानून के प्रति जागरूकता और अनुशासन दोनों बढ़ें। उन्होंने तंबाकू उपयोग के तीन प्रमुख प्रकारों की जानकारी देते हुए कहा कि तंबाकू इतना खतरनाक है कि गर्भस्थ शिशु तक इससे प्रभावित हो सकता है।

    जिला परामर्शदाता मौसमी चटर्जी ने बताया कि राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम का लक्ष्य 13 से 19 वर्ष की आयु के बच्चों को तंबाकू की पहुंच से दूर रखना है। उन्होंने कहा, “स्वास्थ्य सबसे बड़ी पूंजी है, जिसे बचाने के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है।”

    कार्यक्रम के सोशल वर्कर कुंदन कुमार ने कोटपा 2003 की धाराओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 1000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। धारा 5 के तहत 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू बेचना या खरीदने देना दंडनीय अपराध है। स्कूलों को तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान का बैनर लगाना अनिवार्य है तथा 100 गज के दायरे में तंबाकू की दुकान सख्त वर्जित है।

    प्रशिक्षण में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सीओ, वीडियो तथा विभिन्न थाना क्षेत्रों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    घाटशिला में तंबाकू नियंत्रण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजल जीवन मिशन के तहत जलसहिया का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
    Next Article जमशेदपुर प्रखंड में जनसमस्याओं के समाधान को लेकर प्रमुख ने सौंपा छह सूत्री मांग पत्र

    Related Posts

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    July 22, 2026

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    July 22, 2026

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.