Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर प्रखंड में जनसमस्याओं के समाधान को लेकर प्रमुख ने सौंपा छह सूत्री मांग पत्र
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर प्रखंड में जनसमस्याओं के समाधान को लेकर प्रमुख ने सौंपा छह सूत्री मांग पत्र

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर प्रखंड में जनसमस्याओं के समाधान को लेकर प्रमुख ने सौंपा छह सूत्री मांग पत्र

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों के त्वरित समाधान की मांग को लेकर जमशेदपुर प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन के नेतृत्व में पंचायत समिति सदस्यों ने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को छह सूत्री मांग पत्र सौंपा।

    मांग पत्र में मुख्य रूप से छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना में लगातार उत्पन्न हो रही समस्याओं को दूर कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने, बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के कार्य में तेजी लाकर शीघ्र क्रियान्वित करने तथा बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना का निर्माण कार्य पूर्ण कराकर कॉलोनीवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग शामिल है।

    इसके अतिरिक्त, 10 दिसंबर को पंचायत समिति सदस्य प्रशासन समिति की बैठक का पत्र जारी होने के बावजूद वित्त एवं अंकेक्षण योजना समिति की बैठक नियमित रूप से नहीं होने पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल ने बढ़ती ठंड को देखते हुए कंबल वितरण और मुख्य चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करने का भी आग्रह किया।

    सभी बिंदुओं से अवगत होने के बाद उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने वीडिओ को नियमित रूप से मासिक बैठक आयोजित करने का निर्देश भी दिया।

    मौके पर प्रमुख पानी सोरेन, उप प्रमुख शिवकुमार हाँसदा, पंचायत समिति सदस्य सत्यवीर सिंह बग्गा, किशोर सिंह, मनोज यादव, सुनील गुप्ता, रवि कुरली, साकरो सोरेन, जसमीन गुड़िया और सोनिया भूमिज उपस्थित रहे।

    जमशेदपुर प्रखंड में जनसमस्याओं के समाधान को लेकर प्रमुख ने सौंपा छह सूत्री मांग पत्र
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघाटशिला में तंबाकू नियंत्रण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
    Next Article टाटा जूलोजिकल पार्क में 9 कृष्ण मृगों की रहस्यमयी मौत पर भाजपा नेता अंकित आनंद ने उठाई निष्पक्ष जाँच की माँग, CZA की डीआईजी करेंगी जाँच

    Related Posts

    बागुनहातु शीतला माता मंदिर में विभिन्न देवी-देवताओं की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न

    October 24, 2026

    राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मार्गदर्शन ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश और उत्साह

    October 24, 2026

    संतरागाछी-जयपुर नई ट्रेन का टाटानगर में होगा भव्य स्वागत

    October 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बागुनहातु शीतला माता मंदिर में विभिन्न देवी-देवताओं की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न

    राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मार्गदर्शन ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश और उत्साह

    संतरागाछी-जयपुर नई ट्रेन का टाटानगर में होगा भव्य स्वागत

    टाटा वर्कर्स यूनियन के व्हाट्सऐप ग्रुप में विवाद, चुनाव से पहले गुटबाजी की चर्चा तेज

    जिला योजना, नीति आयोग और सांसद-विधायक मद की योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा, लंबित कार्य समयसीमा म

    29 अक्टूबर से तेज होगा पारडीह-बालीगुमा एनएच-33 का निर्माण: सरयू राय

    सरयू राय के निर्देश पर सोनारी और मानगो में लगीं 25 स्ट्रीट व सोलर लाइटें

    पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस की बैठक संपन्न, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान चलाने का निर्णय

    टाटा स्टील UISL की ‘RELIFE’ पहल, अनुपयोगी वस्तुओं को मिलेगा नया जीवन

    एटक के प्रयास से शंकर प्रजापति का फाइनल सेटलमेंट, आठ साल पुराने बकाया भुगतान का मामला सुलझा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.