Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा जूलोजिकल पार्क में 9 कृष्ण मृगों की रहस्यमयी मौत पर भाजपा नेता अंकित आनंद ने उठाई निष्पक्ष जाँच की माँग, CZA की डीआईजी करेंगी जाँच
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटा जूलोजिकल पार्क में 9 कृष्ण मृगों की रहस्यमयी मौत पर भाजपा नेता अंकित आनंद ने उठाई निष्पक्ष जाँच की माँग, CZA की डीआईजी करेंगी जाँच

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा जूलोजिकल पार्क में 9 कृष्ण मृगों की रहस्यमयी मौत पर भाजपा नेता अंकित आनंद ने उठाई निष्पक्ष जाँच की माँग, CZA की डीआईजी करेंगी जाँच

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    टाटा स्टील जूलोजिकल पार्क में अनुसूची-I संरक्षित कृष्ण मृगों की लगातार हुई 9 मौतों के मामले ने वन्यजीव संरक्षण तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद भाजपा नेता अंकित आनंद ने सेंट्रल ज़ू ऑथोरिटी (CZA), झारखंड वन एवं पर्यावरण विभाग और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को औपचारिक शिकायत भेजकर उच्च स्तरीय, स्वतंत्र और दबाव-रहित जाँच समिति के गठन की माँग की है।

    अंकित आनंद ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में संरक्षित प्रजाति की अचानक और रहस्यमयी मौतें वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 और Indian Zoo Rules, 2009 के संभावित उल्लंघन की ओर संकेत करती हैं। उन्होंने संभावना जताया कि जू-प्रबंधन बीमार मृगों को समय पर क्वारंटीन करने में विफल रहा, आवश्यक SOP और चिकित्सा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया, और अब तक विस्तृत पोस्ट-मार्टम/फॉरेंसिक रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की है।

    अपने पत्र में अंकित आनंद ने कहा, कृष्ण मृग [Blackbuck] हमारी राष्ट्रीय वन्यजीव विरासत हैं।अनुसूची-I प्रजाति के 9-10 मृगों का एक साथ मर जाना केवल संयोग नहीं, बल्कि गंभीर प्रबंधन विफलता का संकेत है। जब तक निष्पक्ष जाँच नहीं होगी, सच्चाई सामने नहीं आएगी।

    उन्होंने इस मामले में ऑनलाइन शिकायतवाद भी दर्ज कराया है, जिसके बाद सेंट्रल ज़ू ऑथोरिटी ने प्राथमिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, CZA की डीआईजी आकांक्षा महाजन इस प्रकरण की विस्तृत जाँच करेंगी और जू प्रबंधन की प्रक्रियाओं की समीक्षा करेंगी। पर्यावरण प्रेमियों ने भी इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए पारदर्शी जाँच की मांग का समर्थन किया है।

    CZA की डीआईजी करेंगी जाँच टाटा जूलोजिकल पार्क में 9 कृष्ण मृगों की रहस्यमयी मौत पर भाजपा नेता अंकित आनंद ने उठाई निष्पक्ष जाँच की माँग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर प्रखंड में जनसमस्याओं के समाधान को लेकर प्रमुख ने सौंपा छह सूत्री मांग पत्र
    Next Article मानगो मंडल की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा 

    Related Posts

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    June 6, 2026

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    June 6, 2026

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    बेलीबोधन घाट के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद

    विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.