Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 7, 2026Updated:June 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर/पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली थाना क्षेत्र के हेंसड़ा गांव निवासी करण बेरा ने वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), पूर्वी सिंहभूम को लिखित शिकायत देकर कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव पर उनके पिता श्यामा प्रसाद बेरा के साथ मारपीट करने, झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने तथा एक लाख रुपये की मांग करने का गंभीर आरोप लगाया है।

    शिकायत में करण बेरा ने बताया है कि उनके पिता श्यामा प्रसाद बेरा (लगभग 50 वर्ष) हेंसड़ा गांव के निवासी हैं और लंबे समय से शुगर एवं ब्लड प्रेशर के मरीज हैं। उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य खराब रहने के कारण उनके पिता को चलने-फिरने में भी परेशानी होती है और अधिकांश समय घर पर ही रहते हैं।

    आवेदन के अनुसार 6 जून 2026 की रात लगभग 12 बजे कोवाली थाना प्रभारी मुकेश Kumar साव पुलिस बल के साथ उनके घर पहुंचे और उनके पिता पर गांजा कारोबार करने का आरोप लगाते हुए उन्हें थाना चलने के लिए कहा। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस उनके पिता को अपने साथ थाना ले गई।

    करण बेरा ने अपनी शिकायत में कहा है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वह अपने भाइयों के साथ रात में कोवाली थाना पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि थाना प्रभारी उनके पिता के साथ मारपीट कर रहे थे। उन्होंने दावा किया है कि मारपीट की आवाज थाना परिसर के बाहर तक सुनाई दे रही थी तथा उनके पिता दर्द से कराह रहे थे। शिकायतकर्ता के अनुसार जब उन्होंने हस्तक्षेप करने का प्रयास किया तो थाना प्रभारी ने उन्हें अपशब्द कहकर गाली-गलौज की और वहां से भगा दिया।

    आवेदन में आगे कहा गया है कि अगले दिन सुबह जब वे थाना पहुंचे तो जानकारी मिली कि उनके पिता को पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनके पिता को स्लाइन चढ़ाई जा रही थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक उनके पिता ने बताया कि थाना प्रभारी ने रातभर उनकी पिटाई की, जिससे उनके पूरे शरीर में दर्द है। मारपीट के कारण उनका शुगर और ब्लड प्रेशर भी बढ़ गया तथा उनकी स्थिति गंभीर होने लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पोटका सीएचसी में भर्ती कराया।

    करण बेरा ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव की ओर से एक लाख रुपये की मांग की जा रही है तथा रकम नहीं देने पर उनके पिता को झूठे गांजा मामले में जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा है कि उनके पिता निर्दोष हैं और उन्हें झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले से बीमार रहने वाले उनके पिता की हालत थाना प्रभारी की कथित कार्रवाई के बाद और गंभीर हो गई है तथा उन्हें उचित इलाज की आवश्यकता है।

    शिकायतकर्ता ने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर कोवाली थाना प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा उनके पिता को राहत दिलाने की मांग की है। इस संबंध में शिकायत की प्रतिलिपि झारखंड के मुख्यमंत्री, डीजीपी झारखंड, डीआईजी कोल्हान तथा डीएसपी मुसाबनी को भी भेजी गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित
    Next Article झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.