झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।
राष्ट्र संवाद संवादाता
राजू दुबे के शामिल होने से बोकारो में भाकपा माले पार्टी होगी मजबूत कहां विधायक अरूप चटर्जी ने
बोकारो में भाजपा छोड़ कर आज विस्थपित नेता राजू दुबे अपने समर्थकों के साथ भाकपा माले की सदस्यता ली है। सेक्टर 8 बी स्थित राजू दुबे के कार्यालय के पास एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया इस मिलन समारोह में निरसा के भाकपा माले विधायक अरूप चटर्जी मुख्य रूप से शामिल हुए इस दौरान पार्टी के कई नेता भी मौजूद रहे विधायक ने स्थापित नेता राजू दुबे को पार्टी में शामिल कराया।
विस्थापित नेता राजू दुबे ने कहा कि वे झारखंड आंदोलनकारी रहे हैं कांग्रेस से लेकर भाजपा सभी पार्टियों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है लेकिन बोकारो के विस्थापितों और नौजवानों की आवाज बनने का काम सिर्फ भाकपा माले विधायक ने ही किया है। विस्थापितों नौजवानों की आवाज को उठाने के लिए आज मैंने पार्टी की सदस्यता ली है।
विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि छोटे-छोटे परिवर्तन से ही बड़ा परिवर्तन होता है आज राजू दुबे अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए हैं हमें उम्मीद है कि उनकी अगुवाई में पार्टी बोकारो शहरी और विस्थापित क्षेत्र में मजबूत होगी और विस्थापितों की आवाज को जो दबाने का काम किया जा रहा है उससे भी आवाज देने का काम करेंगे।

