Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भिलाई में 25 से 29 दिसंबर तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की दिव्य श्री हनुमंत कथा,प्रदेशभर से श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना
    Breaking News Headlines धर्म राष्ट्रीय

    भिलाई में 25 से 29 दिसंबर तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की दिव्य श्री हनुमंत कथा,प्रदेशभर से श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भिलाई में 25 से 29 दिसंबर तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की दिव्य श्री हनुमंत कथा,प्रदेशभर से श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना

    राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद

    दुर्ग/भिलाई:-देश में सनातन के ध्वजवाहक पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का इस्पात नगरी में प्रथम बार आगमन होगा। वे जयंती स्टेडियम के समीप ग्राउंड में 25 से 29 दिसंबर तक आयोजित दिव्य श्री हनुमंत कथा में श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करवाएंगे। कथा के लिए प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। पंडित शास्त्री जी 27 दिसंबर को विशेष दिव्य दरबार लगाएंगे। दरबार में वे श्रद्धालुओं की पर्ची निकलेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान का उपाय बताएंगे। सनातन के ध्वजवाहक पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भिलाई में कथा के आयोजन से श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। फलस्वरुप दिव्य श्री हनुमंत कथा में दुर्ग- भिलाई के अलावा पूरे छत्तीसगढ़ से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की जुटने की संभावना है। जिसके मद्देनजर आयोजन समिति द्वारा जयंती स्टेडियम के समीप ग्राउंड में श्रद्धालुओं के लिए बैठक के अलावा वाहन पार्किंग, निःशुल्क भोजन, पेयजल, शौचालय व अन्य व्यवस्थाओं की जोरदार तैयारी जारी है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामो‌द्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने बताया कि हम सब का सौभाग्य है कि सनातन के ध्वजवाहक पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भिलाई के पावन धरती में पधार रहे हैं। वे अपनी अलौकिक कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं में श्रद्धा भक्ति का अलख जगाएंगे। उनके दिव्य दर्शन एवं कथा श्रवण के लिए प्रदेशभर से श्रद्धालु जुटेंगे। जिसके चलते सेवा समर्पण संस्था समिति दुर्ग द्वारा भव्य तैयारियां शुरू कर दी गई है। श्रद्धालुओं के बैठने के लिए भव्य डोमशेड निर्माण कराए जा रहे हैं। जिसमें करीब 50,000 से अधिक श्रद्धालु एक साथ बैठकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ ले सकेंगे। इसके अलावा वाहन पार्किंग, निःशुल्क भोजन, पेयजल, शौचालय के लिए सुव्यवस्थित व पर्याप्त व्यवस्था किए जा रहे हैं। कथा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष फोकस किए गए हैं। जिसके चलते कथास्थल पर बेरीकेटिंग की विशेष व्यवस्था होगी। श्री पांडेय ने बताया कि कथा उपरांत श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्थाहोगी। यह भोजन व्यवस्था करीब 10,000 श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन रहेगी। इसके अलावा श्रद्धालुओं को आयोजन समिति द्वारा अन्य सुविधाए उपलब्ध करवाने पर जोर दिया जा रहा हैं। आयोजन में सर्व समाज और समाजसेवी संस्थाओं का सहयोग मिल रहा है। कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोउ‌द्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पांडेय ने श्रद्धालुओं से दिव्य  हनुमंत कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

    प्रदेश की सभी धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं का सहयोग पूर्णतः मिल रहा है। अतः आप सभी का सहयोग आपेक्षित है।

    प्रदेशभर से श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना भिलाई में 25 से 29 दिसंबर तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की दिव्य श्री हनुमंत कथा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफर्जी एडमिशन से आदिवासी–दलित विद्यार्थियों के अधिकारों का हनन: अमित अग्रवाल
    Next Article जामताड़ा में जनता दरबार में सुनी गईं 50 से अधिक शिकायतें, कई मामलों का तत्काल समाधान

    Related Posts

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.