सैल्यूट तिरंगा द्वारा स्व. भोगेंद्र मिश्रा की पुण्य स्मृति में स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जुगसलाई। सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस नेता स्व. भोगेंद्र मिश्रा की पुण्य स्मृति में मंगलवार को जुगसलाई नगर परिषद भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
नारायण अस्पताल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीमों ने स्त्री रोग, दंत, नेत्र, कान एवं फिजियोथेरेपी सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराईं। शिविर में 140 सफाईकर्मियों की जांच की गई, जबकि 92 लोगों ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कांग्रेस जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह और जेएमएम नेता कुणाल सारंगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व सिविल सर्जन ए.के. लाल सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
शिविर को सफल बनाने में संतोष सिन्हा, रणजीत झा, ज्योति कुमार मिश्र, रवि सिंह, वेद प्रकाश तिवारी सहित सैल्यूट तिरंगा की जिला टीम के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

