ऑफ इंडिया का 121वां स्थापना दिवस मना
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया।
बैंक ऑफ इंडिया, छोटा गम्हरिया में 121वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर ग्राहकों द्वारा केक काट कर वितरण किया गया। इस मौके पर उपस्थित बैंक के शाखा प्रबंधक विकास रंजन सिंह ने ग्राहकों को बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना काल से अबतक के सफर तथा खाताधारकों को दिए जाने वाली सुविधाओं की विस्तृत रूप से जानकारी दिया। इस अवसर पर समाजसेवी राजू चौधरी, अशोक सिंह, बैंक के कर्मचारी अभिषेक कुमार कोमल, हरे कृष्णा सिंह, सुमन कुमारी, अंकिता मलहोत्रा, मनोज कुमार, सुब्रत, संदीप मिश्रा आदि उपस्थित थे।

