Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    झारखंड क्रिकेट के इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। आगामी 10 जून से रांची के क्रिकेट स्टेडियम में झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग का आगाज होगा। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को लेकर उत्साह चरम पर है। इसी क्रम में रविवार को रांची टाइटंस टीम की ट्रॉफी यात्रा का शुभारंभ गिरिडीह से किया गया।

    रांची टाइटंस टीम को सलूजा गोल्ड द्वारा खरीदा गया है। ट्रॉफी टूर के तहत ट्रॉफी को गिरिडीह स्थित सलूजा गोल्ड के कॉर्पोरेट कार्यालय से विधिवत रवाना किया गया। यह ट्रॉफी झारखंड के सभी जिलों का भ्रमण करते हुए पुनः रांची पहुंचेगी, जहां लीग का उद्घाटन मुकाबला खेला जाएगा।

    गिरिडीह में ट्रॉफी ने शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और स्थलों का भ्रमण किया। ट्रॉफी यात्रा के दौरान खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
    इस अवसर पर गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार, महापौर प्रमिला मेहरा, डिप्टी महापौर सुमित कुमार, सलूजा गोल्ड के चेयरमैन अमरजीत सिंह सलूजा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।

    मौके पर वक्ताओं ने कहा कि झारखंड में पहली बार इस स्तर की पेशेवर क्रिकेट लीग का आयोजन हो रहा है, जो राज्य के युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह लीग झारखंड में क्रिकेट के विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त
    Next Article रानीश्वर में सड़क दुघर्टना में एक जख्मी

    Related Posts

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    रानीश्वर में सड़क दुघर्टना में एक जख्मी

    गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

    मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.