चांडिल में हाइवा दुर्घटनाग्रस्त, सड़क पर गिट्टी फैलने से लगा जाम
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सरायकेला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा हाथी अंडरपास ओवरब्रिज पर मंगलवार को गिट्टी लदा एक हाइवा अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. घटना के बाद कुछ देर के लिए वहां आवागमन बाधित हो गया और वाहन चालकों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना चांडिल पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए यातायात को नियंत्रित किया. पुलिस ने हाइवा से सड़क पर बिखरी गिट्टी को हटवाने का कार्य शुरू कराया, ताकि मार्ग को जल्द से जल्द सुचारू किया जा सके. गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

