जमशेदपुर में नेत्र शिविर सम्पन्न, 15 दिसम्बर से लगेगा अगला शिविर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम व सहयोगी संस्थाओं द्वारा आयोजित 796वां नेत्र शिविर मरीजों की विदाई के साथ सम्पन्न हुआ। डॉ. बी.पी. सिंह व उनकी टीम ने ऑपरेशन कराए रोगियों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की और सभी ऑपरेशन सफल रहने की जानकारी दी।
विदाई अवसर पर संयोजक शंकर गुप्ता, अमित गुप्ता, अनुप गुप्ता, अध्यक्ष बालमुकुंद गोयल एवं मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने मरीजों को चश्मा, दवा व कम्बल प्रदान किए। अगला 797वां नेत्र शिविर 13 से 15 दिसम्बर तक राम मनोहर लोहिया नेत्रालय, बागबेड़ा थाना चौक में आयोजित होगा।
चन्दूलाल भालोटिया स्मृति रक्तदान शिविर में 104 ने किया रक्तदान
जमशेदपुर:रेड क्रॉस भवन में आयोजित स्व. चन्दूलाल भालोटिया स्मृति रक्तदान शिविर में 104 लोगों ने रक्तदान किया। उद्घाटन समारोह में अजय भालोटिया ने कहा कि चन्दूलाल जी के कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं।
पूर्व डीडीसी व समाजसेवी विश्वनाथ महेश्वरी ने कहा कि सार्वजनिक भागीदारी किसी भी निजी सम्पदा से बड़ी होती है और यही चन्दूबाबू ने जीवन भर दिखाया। कार्यक्रम में कई सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
शिविर का संचालन रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने किया, जबकि आयोजन को सफल बनाने में जमशेदपुर ब्लड सेंटर व रेड क्रॉस टीम ने संयुक्त भूमिका निभाई।

