Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शादी का झांसा देकर अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता से 5 लाख रुपए देने का किया था मांग
    Breaking News अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    शादी का झांसा देकर अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता से 5 लाख रुपए देने का किया था मांग

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शादी का झांसा देकर अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता से 5 लाख रुपए देने का किया था मांग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चाईबासा साइबर अपराध के एक संगीन मामले में जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने बिहार से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि मो० शमसेर अली उर्फ शमसेर आलम (उम्र लगभग 39 वर्ष) ने सोशल मीडिया के माध्यम से उसका मोबाइल नंबर हासिल किया और लॉकडाउन के दौरान फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर लगातार संपर्क बनाता रहा। बातचीत के दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर भरोसा हासिल किया। पीड़िता ने बताया कि 2023 में आरोपी ने यह कहते हुए शादी से इंकार कर दिया कि उसके परिवार वाले दहेज की मांग पूरी नहीं कर सकते। बाद में पता चला कि आरोपी के भाई निसार अली ने उसे बिहार की एक अन्य लड़की से शादी करा दी, जिसके बारे में पीड़िता को जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं और उन्हें हटाने के बदले 5 लाख रुपये की मांग की। रकम न देने पर लगातार धमकी दी जाती रही, जिससे पीड़िता मानसिक रूप से प्रताड़ित होने लगी। पीड़िता की शिकायत पर जगन्नाथपुर थाना कांड संख्या 73/25, दिनांक 04 दिसंबर 2025 को अन्य धाराओं के साथ IT Act 2000 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। विषय की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथपुर की अगुवाई में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। तकनीकी शाखा की सहायता से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बिहार के औरंगाबाद जिले के कासमा थाना क्षेत्र से मुख्य आरोपी मो० शमसेर अली उर्फ शमसेर आलम को 08 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक स्मार्टफोन और पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें बरामद की गईं, जिन्हें पुलिस ने जप्ती सूची के आधार पर जब्त कर लिया है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी अज्ञात व्यक्ति से निजी जानकारी, फोटोग्राफ या व्यक्तिगत डेटा साझा करने से बचें और साइबर अपराध से संबंधित जानकारी मिलने पर डायल 112, टोल फ्री नंबर 1930 या नजदीकी थाना में सूचना दें।

    पीड़िता से 5 लाख रुपए देने का किया था मांग शादी का झांसा देकर अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनीतिगत असफलताओं, नियामकीय ढिलाई और बाजार के असंतुलित ढांचे का परिणाम है इंडिगो संकट
    Next Article सीआरपीएफ 197 बटालियन के जवान गोपालजी सिंह का हृदयगति रुकने से निधन, गोरखपुर भेजा गया पार्थिव शरीर

    Related Posts

    आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम, शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    January 15, 2026

    ईएल भुगतान में लापरवाही से यूसील को भारी नुकसान, ठेका मजदूरों की हड़ताल के बाद टूटी प्रबंधन की नींद

    January 15, 2026

    तिलाई पहाड़ में मां ठाकुरानी की पूजा भक्ति भाव से संपन्न

    January 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम, शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    ईएल भुगतान में लापरवाही से यूसील को भारी नुकसान, ठेका मजदूरों की हड़ताल के बाद टूटी प्रबंधन की नींद

    तिलाई पहाड़ में मां ठाकुरानी की पूजा भक्ति भाव से संपन्न

    गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय से एसी का आउटर यूनिट चोरी अज्ञात चोरों के खिलाफ आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज

    राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत गम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    डीएलसी ने टाटा पावर प्रबंधन से मांगा जवाब, मजदूरों में आक्रोश

    कैरव गांधी के लापता होने पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने परिजनों से की मुलाकात, पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग

    कैरव गांधी अपहरण मामले में सरयू राय ने डीजीपी और एसएसपी से बात की

    जदयू ने किया मानगो नगर निगम की ढुलमूल कार्यप्रणाली पर जोरदार प्रहार

    श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में 17 को श्री दुर्गा  सप्तशती तथा सुंदर कांड का संपूर्ण पाठ  पाठ के उपरांत प्रसाद का वितरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.