Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड जीवन ज्योति फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित, विशिष्ट अतिथि के रूप में विहिप नेता भगवान सिंह रहे मौजूद
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झारखंड जीवन ज्योति फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित, विशिष्ट अतिथि के रूप में विहिप नेता भगवान सिंह रहे मौजूद

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड जीवन ज्योति फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित, विशिष्ट अतिथि के रूप में विहिप नेता भगवान सिंह रहे मौजूद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता – अमन ओझा

    समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था ‘झारखंड जीवन ज्योति फाउंडेशन’ द्वारा सतवाहिनी–जमालपुर स्थित सामुदायिक भवन में 7वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया और मानवता की सेवा में योगदान दिया। शिविर का विधिवत उद्घाटन फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक एवं विहिप जिला अध्यक्ष डॉ. जे.एन. दास, विहिप नेता भगवान सिंह, फाउंडेशन के अध्यक्ष रूपेश गोराई तथा सचिव धनंजय स्वर्णकार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य संरक्षक डॉ. जे.एन. दास ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में रक्त उपलब्ध करवाने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि सतवाहिनी और जमालपुर क्षेत्र में यह शिविर प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, और यहाँ संग्रहित रक्त स्थानीय जरूरतमंदों, गरीबों तथा मजदूरों के जीवन रक्षा में उपयोग होता है।

    उन्होंने कहा कि फाउंडेशन वर्षभर समाज को जोड़ने हेतु कई सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करता है। जमशेदपुर ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित इस शिविर में अतिथियों ने रक्तदाताओं से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। रक्तदाताओं को मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे विशेष रूप से युवाओं में उत्साह देखने को मिला। इस आयोजन को सफल बनाने में उपाध्यक्ष गोवर्धन गोस्वामी, संजय गोराई, सह सचिव मनीष कुमार सिंह, मुनमुन ठाकुर, राहुल राय, अभिमन्यु पाल, अमित पाल, चिरंजीवी गोस्वामी, गोलू यादव, मोहित दास, रोहित दास, सुनील, गौरव कुमार सहित टीम के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

    कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगियों एवं रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

    झारखंड जीवन ज्योति फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित विशिष्ट अतिथि के रूप में विहिप नेता भगवान सिंह रहे मौजूद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी ऋतुराज सिन्हा के निधन पर विधायक पूर्णिमा साहू ने जताया शोक, कहा- शहर के विकास कार्यों में उनकी प्रतिबद्धता और सहयोग हमेशा याद रहेंगे
    Next Article ऋतुराज सिन्हा के आकस्मिक निधन के दुःखद समाचार से पूरा शहर स्तब्ध और शोकाकुल :अमरप्रीत सिंह काले

    Related Posts

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    June 7, 2026

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    June 7, 2026

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    संजुक्ता सेवा निकेतन द्वारा आस्था जनचेतना फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनो के बीच सहायता उपकरण वितरण की जाऐगी।

    ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो जेल से रिहा, समर्थकों ने निकाली बाइक रैली

    15वें वित्त आयोग योजना के तहत चार विकास योजनाओं का शिलान्यास

    सरायकेला कांग्रेस के महासचिव ब्रजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से की मुलाकात, संगठन सशक्तीकरण पर हुई अहम चर्चा

    एनएच-33 पर ऑटो की भीषण भिड़ंत, छह घायल, सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.