12 फरवरी की देशव्यापी आम हड़ताल को लेकर कोल्हान में ट्रेड यूनियनों की तैयारी तेज राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में 12 फरवरी 2026 को प्रस्तावित देशव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में कोल्हान क्षेत्र की ट्रेड यूनियनें पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच और स्वतंत्र क्षेत्रीय महासंघों के आह्वान पर होने वाली इस हड़ताल को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। संयुक्त मंच के प्रतिनिधि अंबुज ठाकुर ने बताया कि यह आम हड़ताल श्रमिक विरोधी श्रम संहिताओं (लेबर कोड), जनविरोधी कानूनों, आजीविका और लोकतांत्रिक अधिकारों पर हो रहे हमलों, अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों तथा अनियंत्रित…
Author: dhiraj Kumar
पोटका में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का विधायक संजीव सरदार ने स्वयं दवा सेवन कर किया शुभारंभ दो लाख से अधिक लोगों को दवा खिलाने का है लक्ष्य राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका : राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे फाइलेरिया उन्मूलन अभियान (एमडीए) का शुभारंभ मंगलवार को पोटका प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वयं फाइलेरिया की दवा का सेवन कर किया। इसके बाद विद्यालय की 500 से अधिक छात्राओं को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई गई। फाइलेरिया मुक्त पोटका बनाने…
टाटा लीज नवीनीकरण के नाम पर मूलवासी अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: झारखंड मूलवासी अधिकार मंच राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।टाटा कंपनी के लीज नवीनीकरण को लेकर झारखंड मूलवासी अधिकार मंच ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को ज्ञापन सौंपा। मंच ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक मूलवासी, रैयत और विस्थापितों के संवैधानिक, वैधानिक और ऐतिहासिक अधिकारों को सुनिश्चित नहीं किया जाता, तब तक लीज नवीनीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना अन्यायपूर्ण और अवैध होगा। मंच के प्रतिनिधि एवं मुख्य संयोजक हरमोहन महतो ने कहा कि प्रशासन लंबे समय से मूलवासी समाज की जायज मांगों को…
हार के डर से प्रत्याशी घोषित नहीं कर रही झामुमो- अनिल मोदी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में झारखंड के सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा अब तक अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं किया जाना इस बात का प्रमाण है कि झामुमो जुगसलाई में अपनी करारी हार पहले ही स्वीकार कर चुकी है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने कही। सोमवार को जारी एक बयान में अनिल मोदी ने कहा कि झामुमो की हालत ऐसी हो चुकी है कि उसे यह तक समझ नहीं आ रहा कि जनता के सामने किस…
नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: प्रत्याशियों के लिए व्यय लेखा जांच व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोड़ा में व्यय लेखा जांच एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद एवं चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के प्रत्याशियों को निर्वाचन व्यय से संबंधित विवरण निर्धारित तिथि पर व्यय कोषांग में जमा करने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देशों के आलोक में निर्वाचन व्यय लेखा संधारण, व्यय पंजियों के रख-रखाव…
डॉ. अजय कुमार का जमशेदपुर दौरा: कांग्रेस प्रत्याशी को मजबूती या भीतरघात की आहट? सियासी चर्चाएं तेज राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। नगर निगम चुनाव के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय कुमार का जमशेदपुर आगमन राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर रहा है। सवाल उठ रहे हैं कि उनका यह दौरा कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के लिए संजीवनी साबित होगा या फिर पार्टी के भीतर असंतोष और भीतरघात की जबरदस्त एंट्री का संकेत है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के बाद से डॉ. अजय कुमार जमशेदपुर की राजनीति से लगभग विमुख नजर आ रहे थे। लंबे अंतराल के…
मेयर पद की उम्मीदवार डॉ. बनिता सहाय ने चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: मानगो नगर निगम के मेयर पद की उम्मीदवार डॉ. बनिता सहाय ने सोमवार को मानगो ट्रांसपोर्ट कॉलोनी के समीप अपने चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समर्थक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर डॉ. बनिता सहाय ने कहा कि उनका चुनाव अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और उन्हें क्षेत्रवासियों का लगातार समर्थन व स्नेह मिल रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता के सहयोग से मानगो के विकास और जनसमस्याओं…
मानगो मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता की पदयात्रा में उमड़ा जनसमर्थन, सादगी और सेवा-भाव ने छुआ दिल ब्रह्मर्षि विकास मंच के केंद्रीय महासचिव मुकेश शर्मा ने शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो। मानगो नगर निगम के मेयर पद के लिए सुधा गुप्ता द्वारा किया गया नामांकन महज एक राजनीतिक औपचारिकता नहीं, बल्कि विश्वास, संघर्ष, सेवा-भाव और सादगी से जुड़ी एक भावनात्मक यात्रा के रूप में देखा जा रहा है। जनसंपर्क अभियान और पदयात्रा के दौरान जिस तरह से हर वर्ग के लोगों का स्वतःस्फूर्त समर्थन मिला, उसने पूरे चुनावी माहौल को भावनात्मक रंग दे दिया। पदयात्रा के…
मानगो मेयर चुनाव: एनडीए समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह की पदयात्रा में उमड़ा जनसमर्थन राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो। मानगो नगर निगम चुनाव के तहत मेयर पद की एनडीए समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह ने आज व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने रामनगर शंकोसाई, पारडीह और शांतिनगर सहित विभिन्न इलाकों में पदयात्रा कर आम जनता से सीधा संवाद किया और अपने पक्ष में मतदान की अपील की। पदयात्रा के दौरान स्थानीय नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने संध्या सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। जनसंपर्क के क्रम में उन्होंने विकास, स्वच्छता और बुनियादी नागरिक सुविधाओं को अपनी प्रमुख…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। आगामी 26 फरवरी को भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के जमशेदपुर के कदमा क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के नेतृत्व में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडे सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान माननीय राष्ट्रपति के परिभ्रमण को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, लेआउट प्लान, यातायात प्रबंधन, यातायात रूट एवं वैकल्पिक रूट, आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था,…
