मानगो मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता की पदयात्रा में उमड़ा जनसमर्थन, सादगी और सेवा-भाव ने छुआ दिल
ब्रह्मर्षि विकास मंच के केंद्रीय महासचिव मुकेश शर्मा ने शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
मानगो। मानगो नगर निगम के मेयर पद के लिए सुधा गुप्ता द्वारा किया गया नामांकन महज एक राजनीतिक औपचारिकता नहीं, बल्कि विश्वास, संघर्ष, सेवा-भाव और सादगी से जुड़ी एक भावनात्मक यात्रा के रूप में देखा जा रहा है। जनसंपर्क अभियान और पदयात्रा के दौरान जिस तरह से हर वर्ग के लोगों का स्वतःस्फूर्त समर्थन मिला, उसने पूरे चुनावी माहौल को भावनात्मक रंग दे दिया।
पदयात्रा के दौरान जनता से मिलते हुए सुधा गुप्ता कई बार भावुक नजर आईं। स्थानीय लोगों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों का मिला स्नेह और आशीर्वाद यह संकेत दे रहा है कि उनका जुड़ाव केवल राजनीति तक सीमित नहीं, बल्कि जमीनी सरोकारों और विकास की सोच से जुड़ा है। समर्थकों का कहना है कि “जब विकास लोगों से जुड़ता है, तभी मानगो आगे बढ़ता है।”
इसी क्रम में सुधा गुप्ता ने ब्रह्मर्षि विकास मंच के केंद्रीय महासचिव श्री मुकेश शर्मा के अविनाश नगर, डिमना रोड स्थित आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस अवसर पर अविनाश नगर स्थित काली मंदिर में पहुंचकर बन्ना गुप्ता के साथ मां काली का दर्शन करने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ।
मौके पर श्री मुकेश शर्मा ने माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया, जबकि उनकी माताजी ने सिंदूर लगाकर और खोइछा देकर विजयी होने का आशीर्वाद दिया। सुधा गुप्ता ने भावुक होते हुए कहा कि “इस खोइछा का मान मैं जीवन भर संजोकर रखूंगी।”
जनसंपर्क के दौरान सुधा गुप्ता का स्पष्ट संदेश रहा
“काम किया है, काम करेंगे। जो ठाना है, वह करके दिखाएंगे।”
मानगो की जनता के बीच उनका यह आत्मविश्वास और सेवा-भाव ही उन्हें एक मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित करता नजर आ रहा है। मंच का संयुक्त समर्थन मिल का पत्थर साबित होगा!

