Author: dhiraj Kumar

ग्वालकाटा में पीडीएस राशन घोटाले का आरोप, तीन माह में 10 लाख की कालाबाजारी का दावा राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा: पोटका प्रखंड अंतर्गत ग्वालकाटा पंचायत के पीडीएस डीलर मिकी हंसदा पर कार्डधारियों को पिछले तीन माह से राशन नहीं देने और उनके हिस्से के खाद्यान्न को कालाबाजार में बेचने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि डीलर ने कार्डधारियों से फिंगर प्रिंट लेकर भी राशन का वितरण नहीं किया और करीब 10 लाख रुपये की अवैध कमाई की। राशन नहीं मिलने से आक्रोशित कार्डधारी जब डीलर के घर पहुंचे और राशन की मांग की, तो डीलर ने उल्टे पोटका…

Read More

यूसिल भाटी न माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूर शोषण के आरोप, आंदोलन की चेतावनी राष्ट्र संवाद संवाददाता यूसिल भाटी न माइंस में कार्यरत ठेका कंपनी एमएफबी जियो टेक की कार्यशैली को लेकर भाटी न पंचायत के मुखिया श्री राम सोरेन ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ठेका कंपनी द्वारा मजदूरों का लगातार शोषण किया जा रहा है, जिससे मजदूरों में भारी आक्रोश है। मुखिया श्री सोरेन ने बताया कि बीते दो वर्षों से मजदूरों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा, जिसके कारण उन्हें अब तक 10 से अधिक बार हड़ताल करनी पड़ी है। बोनस एवं…

Read More

काकोली घोष की पुण्यतिथि पर साहित्य संस्कृति संघ ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा राष्ट्र संवाद संवाददाता मुसाबनी।साहित्य संस्कृति संघ द्वारा मंगलवार को नेताजी सुभाष पार्क में मुसाबनी प्रखंड की पूर्व उप-प्रमुख स्वर्गीय काकोली घोष की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कल्पना बोस ने की। इस अवसर पर संघ के सदस्यों ने स्वर्गीय काकोली घोष के चित्र पर पुष्पमाल अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक व जनहितकारी कार्यों को याद किया। उनकी स्मृति में कविता पाठ भी किया गया। सभा के दौरान वक्ताओं ने मुसाबनी क्षेत्र में समुचित अस्पताल की…

Read More

महुलडीहा के भागवत कथा में नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जयकारा से गुंजायमान हो रहा वातावरण राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। कोवाली थाना के मुहूलड़िहा गांव में श्री श्री राधा गोविंद भागवत सेवा संघ दक्षिण पोटका की ओर से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा भगवान की आरती, मंगलाचरण एवं संकीर्तन के साथ शाम 5 बजे आरंभ हुई। जिसमें कथावाचक गोविंद दास शास्त्री जी महाराज ने कथा में श्रोताओं पर पहले दिन दिए गए प्रश्नों का जवाब मांगे। तदुपरांत बामन अवतार, भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव,नंदोत्सव ,पुतना वध,कृष्ण के बाल लीलाओं, ब्रजभूमि में कंस के अत्याचारों आदि पर…

Read More

सुदूरवर्ती इलाके में दहशत, सड़क निर्माण में लगे हाईवा को फूंका, पुलिस की छापेमारी तेज राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोबोकेरा गांव में सोमवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। अपराधियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे एक हाईवा वाहन को आग के हवाले कर दिया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, आनंदपुर थाना क्षेत्र के भालडुंगी चौक…

Read More

जुगसलाई वार्ड-12 से गौरव गोयल मैदान में, सात संकल्प के साथ बदलाव का आह्वान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 12 से युवा उद्यमी गौरव गोयल ने नामांकन के बाद जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि मजबूत इरादे और दृढ़ इच्छाशक्ति से ही जुगसलाई को देश की श्रेष्ठ नगरपालिका बनाया जा सकता है। पूर्व में टाटा स्टील में सीनियर मैनेजर रह चुके गौरव गोयल ने कॉरपोरेट अनुभव, सीएसआर और शहरी प्रशासन से जुड़े कार्यों के आधार पर कचरा प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, यातायात, सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं के स्थायी समाधान का संकल्प दोहराया।…

Read More

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026–31: राजेश कुमार शुक्ल ने रांची में दाखिल किया नामांकन राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के 2026–31 कार्यकाल के लिए होने वाले चुनाव में काउंसिल के वर्तमान वाइस चेयरमैन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने रांची में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे और उन्हें समर्थन देते नजर आए। श्री शुक्ल ने कहा कि वे अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय तथा अधिवक्ता कल्याण योजनाओं को और सशक्त करने के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरे हैं।…

Read More

मीडिया कप क्रिकेट 2026: रोमांचक मुकाबले में दोमुहानी ने जुबली को 8 रनों से दी शिकस्त, आनंद कुमार बने मैन ऑफ द मैच रंधीर के आक्रामक अर्धशतक से खरकाई की शानदार जीत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: कीनन स्टेडियम में आयोजित मीडिया कप क्रिकेट 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में खरकाई की टीम ने स्वर्णरेखा को पटखनी देते हुए जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्वर्णरेखा की टीम निर्धारित 15 ओवरों में 101 रनों का स्कोर ही खड़ा कर सकी। टीम की ओर से निसार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 आकर्षक चौके शामिल…

Read More

एक्सएलआरआइ में बंपर प्लेसमेंट: 576 छात्रों को 578 ऑफर्स, 1.10 करोड़ तक गया इंटरनेशनल पैकेज राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर/दिल्ली-एनसीआर स्थित एक्सएलआरआइ ने अपने दो वर्षीय पीजीडीएम (बिजनेस मैनेजमेंट) और पीजीडीएम (एचआरएम) 2024-26 बैच की फाइनल प्लेसमेंट प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। इस दौरान 576 छात्रों को 145 कंपनियों से कुल 578 जॉब ऑफर्स मिले, जिनमें 576 घरेलू और 2 अंतरराष्ट्रीय ऑफर्स शामिल हैं। प्लेसमेंट सीजन में औसत वेतन 31.40 लाख रुपये प्रति वर्ष रहा, जबकि मीडियन पैकेज 29 लाख रुपये दर्ज किया गया। टॉप 10 प्रतिशत छात्रों का औसत पैकेज 49.2 लाख और टॉप 25 प्रतिशत का 44.18 लाख…

Read More

मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता के समर्थन में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पदयात्रा, घर-घर मांगा वोट राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो: झारखंड प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर पद की प्रत्याशी एवं अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के समर्थन में व्यापक पदयात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर लोगों से समर्थन और वोट की अपील की। पदयात्रा के क्रम में मानगो के विभिन्न बस्तियों में भारी उत्साह देखने को मिला। स्थानीय नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए सुधा गुप्ता को वोट देने का आश्वासन दिया और बन्ना गुप्ता को दुआएं…

Read More