Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मीडिया कप क्रिकेट 2026: रोमांचक मुकाबले में दोमुहानी ने जुबली को 8 रनों से दी शिकस्त, आनंद कुमार बने मैन ऑफ द मैच
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से खेल चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मीडिया कप क्रिकेट 2026: रोमांचक मुकाबले में दोमुहानी ने जुबली को 8 रनों से दी शिकस्त, आनंद कुमार बने मैन ऑफ द मैच

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मीडिया कप क्रिकेट 2026: रोमांचक मुकाबले में दोमुहानी ने जुबली को 8 रनों से दी शिकस्त, आनंद कुमार बने मैन ऑफ द मैच

    रंधीर के आक्रामक अर्धशतक से खरकाई की शानदार जीत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: कीनन स्टेडियम में आयोजित मीडिया कप क्रिकेट 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में खरकाई की टीम ने स्वर्णरेखा को पटखनी देते हुए जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्वर्णरेखा की टीम निर्धारित 15 ओवरों में 101 रनों का स्कोर ही खड़ा कर सकी। टीम की ओर से निसार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 आकर्षक चौके शामिल थे। हालांकि, अन्य बल्लेबाज पिच पर टिकने में नाकाम रहे। खरकाई की ओर से ललित ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने 2 ओवरों के स्पेल में किफायती गेंदबाजी करते हुए मात्र 7 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए और स्वर्णरेखा की रन गति पर अंकुश लगाया।

    102 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी खरकाई की शुरुआत बेहद मजबूत रही। सलामी बल्लेबाज रंधीर ने मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाए और मात्र 12.3 ओवरों में ही अपनी टीम को जीत की दहलीज के पार पहुंचा दिया। खरकाई ने 105 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। रंधीर ने विध्वंसक बल्लेबाजी करते हुए 61 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 गगनचुंबी छक्के और 4 चौके शामिल थे।

    रंधीर को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन (61 रन) के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। रंधीर को टाटा स्टील खेल विभाग के चीफ मुकुल िवनायक चौधरी ने पुरस्कृत िकया।

    रोमांचक मुकाबले में दोमुहानी ने जुबली को 8 रनों से दी शिकस्त, आनंद कुमार बने मैन ऑफ द मैच

    कीनन स्टेडियम में खेले गए मीडिया कप क्रिकेट के दूसरे मैच में दोमुहानी की टीम ने जुबली को 8 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी जुबली की टीम दोमुहानी के बल्लेबाजों को रोकने में नाकाम रही।

    पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए दोमुहानी ने निर्धारित 15 ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया और बोर्ड पर 139 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आनंद कुमार ने कप्तानी पारी खेलते हुए 53 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उनका बखूबी साथ आशुतोष ने निभाया, जिन्होंने 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से तेजतर्रार 28 रन जोड़े।

    135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जुबली की टीम ने भी अच्छी शुरुआत की। कुवंर हेंब्रम ने 57 रनों (4 चौके, 1 छक्का) की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और नीरज ने भी 42 रनों (5 चौके, 1 छक्का) का महत्वपूर्ण योगदान दिया। हालांकि, अंतिम ओवरों में दोमुहानी के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की, जिसके चलते जुबली की टीम 15 ओवर में 131 रन ही बना सकी और लक्ष्य से मात्र 8 रन दूर रह गई।

    मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले आनंद कुमार को टाटा स्टील खेल विभाग के हेड मनीष िसन्हा ने ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार िदया।

    आनंद कुमार बने मैन ऑफ द मैच मीडिया कप क्रिकेट 2026: रोमांचक मुकाबले में दोमुहानी ने जुबली को 8 रनों से दी शिकस्त
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक्सएलआरआइ में बंपर प्लेसमेंट: 576 छात्रों को 578 ऑफर्स, 1.10 करोड़ तक गया इंटरनेशनल पैकेज
    Next Article झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026–31: राजेश कुमार शुक्ल ने रांची में दाखिल किया नामांकन

    Related Posts

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    June 18, 2026

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.