जनता मानगोवासी होने पर गर्व करेंगे, निरंतर विकास के लिए मेरा साथ दें : सुधा गुप्ता मानगो में सुधा गुप्ता ने चलाया जनसंपर्क अभियान, जनता का जबरदस्त रुझान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : मानगो में मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने अपील की है कि जनता निरंतर विकास के लिए उनको वोट करें ताकि हर व्यक्ति मानगोवासी होने पर गर्व कर सके. पानी, बिजली, सड़क, साफ सफाई और जाममुक्त मानगो बनाने के लिए लोग उनको वोट करें. पहले जिस तरह से पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने विकास किया, उसी तरह एक बार फिर से मेयर का पद पर सुधा…
Author: dhiraj Kumar
मरीन ड्राइव पर मारपीट, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत मरीन ड्राईव सड़क पर बुधवार को दिन के करीब एक बजे के आसपास पुलिस की तत्परता से उस वक्त बड़ा हादसा टल गया जब भुईयांडीह के चार युवक मिलकर एक युवक के साथ मारपीट कर रहे थे. पुलिस को आता देख तीन युवक भाग निकले जबकि एक युवक जिसका नाम अविनाश कुमार बताया जाता है उसे पुलिस ने दबोच लिया और अपने साथ पूछताछ के लिए थाने ले गई है. हालांकि इस बीच मौका देखकर मार खा रहा युवक भी भाग…
जमशेदपुर में नकली मसाला कारोबार का भंडाफोड़ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली मसाला और खाद्य सामग्री के कारोबार का खुलासा किया. सिटी एसपी एसके चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कांड संख्या 17/26, दिनांक 10.02.26, धारा 15(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राप्त सूचना के आधार पर 10 फरवरी को दोपहर करीब 12:40 बजे मानगो नंबर 75, गणेश पूजा मैदान के पास स्थित “न्यू अपना शॉप” नामक किराना दुकान में छापेमारी की गई. यह दुकान बलराम…
मानगो नगर निगम चुनाव: संध्या सिंह ने मांगा जनता का आशीर्वाद राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो नगर निगम चुनाव के में एनडीए समर्थित महापौर प्रत्याशी श्रीमती संध्या सिंह ने आज संजय पथ, लक्ष्मण नगर एवं सुभाष कॉलोनी (मानगो) क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर नागरिकों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएँ सुनीं तथा मानगो के समग्र विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, नाली एवं जनसुविधाओं को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। श्रीमती संध्या सिंह ने कहा कि एनडीए का लक्ष्य मानगो नगर निगम को भ्रष्टाचार-मुक्त, स्वच्छ एवं विकसित बनाना है, ताकि प्रत्येक वर्ग को बुनियादी सुविधाएँ समय पर…
नारायण प्राइवेट आईटीआई लुपुंगडीह, चांडिल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई| एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर चलने का लिया संकल्प राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल, दिनांक 11 फरवरी 2026 — नारायण प्राइवेट आईटीआई लुपुंगडीह, चांडिल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक सह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडे जी ने छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, व्यक्तित्व एवं विचारधारा पर विस्तार…
गोलमुरी थाना के पास युवक को मारी गोली, हालत गंभीर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के गोलमुरी थाना से सटे प्ले ग्राउंड में बुधवार को एक युवक कन्हैया यादव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर स्थिति में घायल युवक को तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना गोलमुरी थाना से महज 10 कदम की दूरी पर हुई, जहां सुबह खेल या अन्य गतिविधियों के लिए मौजूद लोग इस हमले के शिकार युवक के पास थे. गोली लगने के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-…
गम्हरिया प्रखंड के नए अनाज गोदाम में लापरवाही की चिंगारी, क्या फिर जलेंगे गरीबों के हक के बोरे? राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला खरसावां जिला स्थित गम्हरिया प्रखंड में एक बार फिर गरीबों के हिस्से के अनाज की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रखंड अंतर्गत बने नए अनाज गोदाम में भारी अव्यवस्था और सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, जिस समय गोदाम में अनाज के बोरे रखे जा रहे थे, उसी दौरान बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के अंदर वेल्डिंग का काम कराया जा रहा था। ज्वलनशील सामग्री से भरे गोदाम में चिंगारियां उड़ना…
ई-कार्ट हब में ‘छंटनी’ से सुलगा गम्हरिया, 15 डिलीवरी बॉय हटाए जाने पर फूटा गुस्सा, प्रबंधन पर मनमानी का आरोप राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित विवेक बिहार के समीप संचालित ई-कार्ट कंपनी के हब में नए हब मैनेजर के पदभार संभालते ही बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि प्रबंधन ने लगभग 15 डिलीवरी बॉय को अचानक काम से हटा दिया, जिसके विरोध में सभी प्रभावित कर्मचारियों ने कंपनी गेट के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना, लिखित नोटिस या कारण बताए उन्हें काम…
“भगवा दफन होगा” जैसे बयान देश, सनातन और सामाजिक सौहार्द पर सीधा हमला : बाबर खान माफी मांगे राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सवर्ण आर्मी के संयोजक अप्पू तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बाबर खान द्वारा दिया गया बयान — “भगवा दफन होगा” — न सिर्फ़ दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह करोड़ों सनातन आस्थावानों, राष्ट्रवादी सोच और सामाजिक समरसता पर सीधा हमला है। ऐसे शब्द किसी एक रंग के खिलाफ नहीं, बल्कि भारत की सभ्यता, संस्कृति और आत्मा के खिलाफ ज़हर उगलने जैसा है। चुकी मेयर चुनावी माहौल में इस तरह के बयान घृणित मानसिकता दिखाई पड़ता है आज भगवा…
आईटीआई चाईबासा में सुरक्षित इंटरनेट दिवस–2026 का आयोजन, डिजिटल सुरक्षा को लेकर युवाओं को किया गया जागरूक राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला दंडाधिकारी–सह–उपायुक्त श्री चंदन कुमार के निर्देशानुसार जिला सूचना एवं विज्ञान (NIC) कार्यालय के तत्वावधान में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), चाईबासा में सुरक्षित इंटरनेट दिवस–2026 के अवसर पर डिजिटल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक समाहर्ता श्री सिद्धांत कुमार ने की। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सहायक समाहर्ता श्री सिद्धांत कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में इंटरनेट हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। सोशल मीडिया, ऑनलाइन बैंकिंग, ऑनलाइन…
