जमशेदपुर : दिनदहाड़े महिला से चैन छिनतई, विरोध करने पर गले में गंभीर खरोंच — सीसीटीवी में कैद वारदात, पुलिस जांच में जुटी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चैन छिनतई की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बाइक सवार दो अपराधियों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए उसके गले से सोने की चैन छीन ली। घटना उस वक्त हुई जब महिला घर से कचरा फेंककर वापस लौट रही थी। अचानक पीछे से आए बदमाशों ने झपट्टा मारकर चैन छीन ली और मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, महिला ने अपराधियों से बचने और…
Author: dhiraj Kumar
राजधनवार में 12 वर्षीय बालक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, 48 घंटे बाद भी सुराग नहीं – ग्रामीणों ने किया सड़क जाम राष्ट्र संवाद संवाददाता गिरिडीह धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत मायाराम टोला में 12 वर्षीय बालक के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। घटना के 48 घंटे बीत जाने के बावजूद बालक का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, बालक अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।…
ट्रेन पर चढ़ते ही हादसा!, गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर बिजली के तार से 40 वर्षीय व्यक्ति झुलसा राष्ट्र संवाद संवाददाता गिरिडीह गांडेय थाना क्षेत्र के कछेल गांव के निवासी विनोद मिश्रा (40 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गए। बताया गया कि गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ते समय वे बिजली के तार के संपर्क में आ गए। रेलवे पुलिस ने समय रहते उन्हें पकड़कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि विनोद रेलवे स्टेशन क्यों गए और ट्रेन पर चढ़कर तार को छू लिया। उनके परिवार और अधिकारियों…
मजदूरों के अधिकार कमजोर कर रही सरकार – अम्बुज ठाकुर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर 12 फरवरी को बुलाए गए ऑल इंडिया हड़ताल का असर जमशेदपुर में भी देखने को मिला. विभिन्न यूनियनों के सदस्य कॉरपोरेट समर्थक और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरे. करीब 800 मेडिकल और सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एकदिवसीय हड़ताल पर रहे सभी ने उपायुक्त कार्यालय गेट के सामने धरना दिया और कुछ समय के लिए मुख्य सड़क को जाम कर विरोध दर्ज कराया. यूनियन का आरोप है कि केंद्र सरकार ने 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार लेबर कोड…
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी का MGM अस्पताल में औचक निरीक्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी गुरुवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिसके बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया. इस दौरान उपायुक्त ने मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधा संवाद कर उनका हाल जाना और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली. उपायुक्त ने कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर अस्पताल अधीक्षक एवं चिकित्सकों को जरूरी दिशा निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जांच के दौरान कई मामले उनके संज्ञान में आए हैं अस्पताल अब पूरी तरह से संचालन मोड में आ चुका है.…
दिनदहाड़े गोलीकांड से इलाके में दहशत, पुलिस पर कार्रवाई का दबाव राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टिनप्लेट ग्राउंड में बुधवार तड़के हुए फल कारोबारी कन्हैया यादव हत्याकांड के विरोध में गुरुवार को बस्तीवासियों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोगों ने टिनप्लेट- गोलमुरी मुख्य सड़क को जाम कर दिया और टायर जलाकर प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारी ने हत्या में शामिल अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. परिजनों का आरोप है कि दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की घटना…
धातकीडीह में अवैध शराब पर छापेमारी, 440 लीटर चुलाई शराब व 20 लीटर स्पिरिट जब्त राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह स्थित हरिजन बस्ती में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। टीम ने लंबे समय से कुख्यात बताए जा रहे मुन्ना घोष के ठिकाने पर योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए 10 बड़े प्लास्टिक थैलों में 200 लीटर, 6 जरीकिन में 210 लीटर तथा एक ट्यूब में 30 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की। इसके अलावा एक प्लास्टिक जरीकिन में करीब…
उन्नत उद्यानिकी प्रशिक्षण के लिए 40 प्रगतिशील किसान नोएडा रवाना राष्ट्र संवाद संवाददाता जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित 40 प्रगतिशील किसानों को मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर योजना के तहत पांच दिवसीय उन्नत उद्यानिकी प्रशिक्षण हेतु भारतीय बागवानी तकनीकी संस्थान, नोएडा भेजा गया। प्रशिक्षण दल को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं डीडीसी नागेन्द्र पासवान ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला उद्यान पदाधिकारी अनिमा लकड़ा और तकनीकी विशेषज्ञ अनिल चौरसिया उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को आधुनिक उद्यानिकी तकनीक, संरक्षित खेती, गुणवत्तायुक्त पौध प्रबंधन, पोस्ट-हार्वेस्ट प्रबंधन एवं मूल्य संवर्धन की व्यावहारिक जानकारी…
इंदिरा भवन में झारखंड के जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण, संगठन सृजन पर जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता नई दिल्ली : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के तहत झारखंड के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम इंदिरा भवन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जिलाध्यक्षों को संगठनात्मक क्षमता, नेतृत्व कौशल और जमीनी जुड़ाव मजबूत करने पर बल देते हुए कहा कि उन्हें आवश्यक निर्णायक शक्तियां प्रदान की गई हैं। राहुल गांधी ने प्रखंड से बूथ स्तर तक कमिटियों को सशक्त करने, प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने और…
12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में संयुक्त ट्रेड यूनियन का मशाल जुलूस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर 12 फरवरी को झारखंड सहित पूरे देश में प्रस्तावित हड़ताल के समर्थन में बुधवार को जमशेदपुर में मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में विभिन्न श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। मशाल जुलूस साकची आम बागान से शुरू होकर साकची बड़ा गोलचक्कर तक गया, जहां सभा के साथ इसका समापन हुआ। इस दौरान श्रमिक अधिकारों और श्रम कानूनों से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी की गई। मौके पर अंबुज ठाकुर ने…
