विश्व रेडियो दिवस पर चिन्मय महतो ने साझा किए 60 वर्षों के रेडियो अनुभव राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर गाइड इंटरनेशनल रेडियो लिस्नर्स क्लब के अध्यक्ष चिन्मय महतो ने रेडियो के महत्व, इतिहास और अपने छह दशकों के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि सन् 1920 में जब पहली बार रेडियो के माध्यम से समाचार प्रसारित हुआ था, तब यह दुनिया के लिए एक अद्भुत और आश्चर्यजनक घटना थी। उस समय रेडियो रखना सम्मान की बात माना जाता था, जबकि आज आधुनिक तकनीक के बावजूद वह विशिष्ट पहचान दुर्लभ हो गई है। उन्होंने बताया…
Author: dhiraj Kumar
चांडिल विजय तिर्की हत्याकांड में चार गिरफ्तार, SIT ने की बड़ी कार्रवाई राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हारूडीह गांव में 24 दिसंबर 2025 को हुए विजय तिर्की हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था. मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर चांडिल थाना कांड संख्या-199/25, दिनांक 25 दिसंबर 2025 को भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत…
फल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टिनप्लेट मैदान में बीते बुधवार को फल व्यवसायी कन्हैया यादव को गोली मार दी गई थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल कन्हैया यादव को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल भेजा गया. जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद मृतक की पत्नी कुसुम देवी के लिखित आवेदन के आधार पर गोलमुरी थाने में मामला दर्ज किया गया. मामला दर्ज किया गया. एसएसपी के निर्देश डीएसपी सिटी के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल…
झामुमो विधायक के कार्यकाल में हुए कार्य की गिनती करे और उसके आधार पर डॉली मल्लिक को जिताने की अपील करे माणिक मल्लिक – अप्पू तिवारी राष्ट्र संवाद संवाददाता आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि माणिक मल्लिक की पत्नी, जो झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की अधिकृत प्रत्याशी हैं, वे जनता के बीच आजसू पार्टी के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाकर वोट मांग रही हैं। यह न केवल राजनीतिक नैतिकता के विरुद्ध है, बल्कि जनता को भ्रमित करने का प्रयास भी है। अप्पू तिवारी ने कहा कि माणिक…
जमशेदपुर में RPF की बड़ी कार्रवाई, 16 किलो गांजा जब्त राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रेलवे सुरक्षा बल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऑपरेशन ‘नारकोस’ के तहत की गई कार्रवाई में 16 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजा की अनुमानित बाजार कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान तबरेज आलम और नेयाज अहमद के रूप में हुई है। दोनों पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया क्षेत्र अंतर्गत भीतहा थाना के रहने वाले बताए गए हैं। रेलवे सुरक्षा बल…
देहरादून में दिनदहाड़े गोलीकांड: जिम से लौट रहे विक्रम शर्मा की हत्या राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर/देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार सुबह दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात में विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शहर के व्यस्त इलाके सिल्वर सिटी मॉल के पास उस समय हुई जब विक्रम शर्मा जिम से वापस लौट रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, सीढ़ियों के पास पहले से घात लगाए दो हमलावर अचानक पैदल पहुंचे और पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। कई गोलियां लगने से विक्रम शर्मा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके…
यूसिल के खिलाफ स्थानीय व्यापारियों का फूटा गुस्सा , सड़कों पर किया प्रदर्शन यूसिल कार्पोरेट सामाजिक दायित्व निभाने में विफल/ डॉ सुशील अग्रवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा : यूसिल के खिलाफ आज जादूगोड़ा के स्थानीय व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा व सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया। नाराज़गी इस बात को लेकर है कि यूसिल के 70 साल के सफर पूरा करने के बाद भी जादूगोड़ा मुख्य सड़क पर एक अदद स्ट्रीट लाइट तक नहीं है। बिना दवा का यूसिल अस्पताल बन गया है। ग्रामीण चिकित्सा सुविधा के तहत आस_ पास के ग्रामीणों को मिल…
उपायुक्त की पहल पर दलमाबेड़ा टोला में वर्षों बाद बनने लगे जाति प्रमाण-पत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की पहल पर मुसाबनी प्रखंड की फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत अंतर्गत दलमाबेड़ा टोला में वर्षों बाद जाति प्रमाण-पत्र निर्गत होना शुरू हो गया है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने प्रमाण-पत्र नहीं बनने से शिक्षा व सरकारी योजनाओं से वंचित रहने की समस्या बताई थी, जिस पर उपायुक्त ने जांच व ग्रामसभा की सहमति के आधार पर प्रमाण-पत्र जारी करने का निर्देश दिया था। निर्देश के आलोक में अंचल प्रशासन ने कैंप लगाकर अब तक 36 आवेदनों में से 6 जाति…
स्व. जोहनदास बास्के की चौथी पुण्यतिथि पर विधायक संजीव सरदार ने श्रद्धांजलि अर्पित की राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पोटका प्रखंड के धोबनी ग्राम मे झारखंड आंदोलनकारी सह अधिवक्ता एवं झामुमो के पूर्व केंद्रीय सदस्य रहे स्वर्गीय जोहनदास बास्के की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। विधायक संजीव सरदार ने स्व. बास्के जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्व. जोहनदास बास्के का झारखंड आंदोलन में योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने समाज के हक़ और…
एक्सएलआरआइ के ‘नेक्सकॉन 2026’ में 1500 युवाओं की भागीदारी, 4 स्टार्टअप्स ने किया लाइव पिच राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। एक्सएलआरआइ के इनक्यूबेशन सेंटर ‘एक्सीड’ और छात्र संगठन ‘नेक्सोरा’ द्वारा आयोजित ‘नेक्सकॉन 2026’ में देशभर के 1500 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। टाटा ऑडिटोरियम में आयोजित इस स्टार्टअप समिट में 1000 प्रतिभागी ऑफलाइन और 500 ऑनलाइन जुड़े। कार्यक्रम का उद्घाटन डायरेक्टर फादर एस. जॉर्ज और एक्सीड के सीईओ प्रो. सुनील कुमार सारंगी ने किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘शार्क टैंक’ की तर्ज पर लाइव पिचिंग सेशन रहा। 200 से अधिक स्टार्टअप्स में से कड़ी स्क्रीनिंग के बाद 4 स्टार्टअप्स—एक्सएल स्टाइड्स,…
