Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में फल कारोबारी की हत्या, सड़क जाम कर प्रदर्शन
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में फल कारोबारी की हत्या, सड़क जाम कर प्रदर्शन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 12, 2026Updated:February 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिनदहाड़े गोलीकांड से इलाके में दहशत, पुलिस पर कार्रवाई का दबाव

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टिनप्लेट ग्राउंड में बुधवार तड़के हुए फल कारोबारी कन्हैया यादव हत्याकांड के विरोध में गुरुवार को बस्तीवासियों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोगों ने टिनप्लेट- गोलमुरी मुख्य सड़क को जाम कर दिया और टायर जलाकर प्रदर्शन किया

     

    प्रदर्शनकारी ने हत्या में शामिल अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. परिजनों का आरोप है कि दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए. सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

     

    सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने- बुझाने की कोशिश की और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और संदिग्धों की तलाश के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है.

     

    दिनदहाड़े गोलीकांड से इलाके में दहशत पुलिस पर कार्रवाई का दबाव
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाबा विश्वनाथ मंदिर वार्षिकोत्सव: अखंड रामायण व भंडारा
    Next Article उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी का MGM अस्पताल में औचक निरीक्षण

    Related Posts

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    May 1, 2026

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    May 1, 2026

    ऑनलाइन स्व-गणना अभियान में भागीदारी से मजबूत होगा विकास का आधार:विधानसभाध्यक्ष

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    ऑनलाइन स्व-गणना अभियान में भागीदारी से मजबूत होगा विकास का आधार:विधानसभाध्यक्ष

    जनगणना-2027: जामताड़ा में स्व-गणना अभियान की शुरुआत, 15 मई तक भरें ऑनलाइन फॉर्म

    कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध कार से चार मवेशी बरामद, चालक फरार।

    मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर से निकला रैली , इंटक के तमाम शीर्ष नेता हुए शामिल।

    मजदूर दिवस पर मानवता का महादान, शीला मेमोरियल फाउंडेशन ने आयोजित किया भव्य रक्तदान शिविर

    मजदूर दिवस पर सफाईकर्मियों का सम्मान, जदयू ने भेंट किए हॉट-पॉट लंच बॉक्स।

    मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया श्रम की गरिमा को सलाम

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.