12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में संयुक्त ट्रेड यूनियन का मशाल जुलूस
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर 12 फरवरी को झारखंड सहित पूरे देश में प्रस्तावित हड़ताल के समर्थन में बुधवार को जमशेदपुर में मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में विभिन्न श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
मशाल जुलूस साकची आम बागान से शुरू होकर साकची बड़ा गोलचक्कर तक गया, जहां सभा के साथ इसका समापन हुआ। इस दौरान श्रमिक अधिकारों और श्रम कानूनों से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी की गई।
मौके पर अंबुज ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार लेबर कोड तथा वीबी और ग्रेच्युटी (वीबी ग्राम जी) से संबंधित प्रावधानों को रद्द करने की मांग को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसमर्थन जुटाया जा रहा

