अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) श्री ए. मिश्रा के जनहित एवं प्रशासनिक कार्यों की सराहना करते हुए उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। केंद्रीय शांति समिति के सदस्य सह जमशेदपुर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के संयोजक प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ श्री मिश्रा से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्री ए. मिश्रा के नेतृत्व में प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, त्वरित निर्णय एवं आम जनता की समस्याओं के समाधान की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास किए जा रहे हैं। उनके कार्यों से आम लोगों को लाभ मिल रहा है तथा प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत हुआ है।
प्रमोद तिवारी ने कहा कि श्री मिश्रा ने विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के सफल संचालन में प्रशासनिक सहयोग प्रदान कर सकारात्मक भूमिका निभाई है। इसी के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए उनका अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में राघवेंद्र मिश्रा, गुलजार सिंह, जेपी चौबे, पीके सिन्हा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने श्री ए. मिश्रा को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी जनहित में इसी प्रकार कार्य करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की।

