मानगो को झारखंड का बेस्ट नगर निगम क्षेत्र बनायेंगे, विकास किया है, विकास करेंगे : सुधा गुप्ता-बन्ना गुप्ता मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने चलाया डोर टू डोर संपर्क अभियान लोगों से मांगा समर्थन. राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने संयुक्त रूप से मानगो पारडीह चौक, कुली रोड, वाटिका ग्रीन सिटी, चूनाशाह कॉलोनी, मानगो क्रास रोड नंबर 1, जाकिर नगर में समर्थकों के साथ डोर टू डोर संपर्क अभियान चलाकर आम लोगों से जनसमर्थन मांगा. उन्होंने कहा कि अगर जनता का आशीर्वाद मिला तो…
Author: dhiraj Kumar
नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नौशीन खान ने चलाया जनसंपर्क अभियान धर्म के नाम पर भयभीत करने वाली भाजपा को जुगसलाई की जनता बैलेट से देगी जवाब। राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्लाह खान की पत्नी नौशीन खान जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव चिन्ह आवंटन के उपरांत लगातार जनसंपर्क अभियान चला रही हैं। वे लगातार लोगों से जुगसलाई के विकास को लेकर संवाद कर रही हैं, लोगों की समस्याओं से अवगत हो रही हैं। जुगसलाई के मुस्लिम बहुल्य क्षेत्र की महिलाओं में SIR को लेकर भाजपा नेता अभय…
जुगसलाई निकाय चुनाव: साहू समाज ने रिंकू सिंह को दिया पूर्ण समर्थन, चुनावी अभियान को मिली मजबूती राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार रिंकू सिंह के पक्ष में साहू समाज एकजुट हो गया है। मंगलवार को नया बस्ती स्थित साहू धर्मशाला में साहू समाज एवं न्यू एकता क्लब की बैठक में सर्वसम्मति से रिंकू सिंह को तन-मन-धन से समर्थन देने का ऐलान किया गया। बैठक में पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार और भाजपा जिला महामंत्री अनिल मोदी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने समाज के लोगों से क्रम संख्या 08 पर “ईंटें छाप” के…
शहीद मनमथ बास्के की 70वी जयंती पर कुंडालुका में आयोजन, विधायक संजीव सरदार ने किया फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन बोले संजीव सरदार – हमे शहीदों से प्रेरणा लेने की जरूरत राष्ट्र संवाद संवाददाता डुमरिया : प्रखंड के कुंडालुका गांव में झारखंड आंदोलनकारी अमर शहीद मनमथ बास्के की 70वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद के अनुज भगत बास्के द्वारा आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार पूजा-पाठ कर श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के साथ हुई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन…
नगर निकाय चुनाव के बीच भाजपा में असंतोष, चंपाई सोरेन बैठकों से दूर राष्ट्र संवाद संवाददाता नगर निकाय चुनाव निर्णायक चरण में पहुंच चुके हैं। इसी बीच झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कोल्हान क्षेत्र के एकमात्र भाजपा विधायक चंपाई सोरेन की पार्टी से नाराजगी खुलकर सामने आई है। चंपाई सोरेन इन दिनों पार्टी की बैठकों और संगठनात्मक गतिविधियों से दूरी बनाए हुए हैं। चंपाई सोरेन का कहना है कि पार्टी की ओर से उन्हें बैठकों और रायशुमारी की कोई सूचना नहीं दी जाती। जब बुनियादी जानकारी ही साझा नहीं की जाती, तो सक्रिय भूमिका निभाने का सवाल ही नहीं उठता।…
पूर्वी सिंहभूम में फाइलेरिया उन्मूलन पखवाड़ा शुरू, 6 प्रखंडों में 9 लाख लोगों को दवा देने का लक्ष्य राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिले में फाइलेरिया उन्मूलन पखवाड़ा का शुभारंभ उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, सुंदरनगर (जुगसलाई) में किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने बच्चों के साथ स्वयं एलबेंडाजोल एवं डीईसी की दवा का सेवन कर अभियान की शुरुआत की। यह विशेष अभियान 10 से 25 फरवरी 2026 तक जिले के पोटका, पटमदा, जुगसलाई, मुसाबनी, घाटशिला और बोड़ाम प्रखंडों में चलाया जाएगा। अभियान के तहत लगभग 9 लाख लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा…
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता किसी धर्म के अपमान का लाइसेंस नहीं, भगवा पर आपत्तिजनक बयान को लेकर हिंदुवादी नेता चिंटू सिंह का कड़ा एतराज़ राष्ट्र संवाद संवाददाता हाल ही में बाबर खान द्वारा दिए गए उस बयान, जिसमें भगवा के संदर्भ में कठोर एवं अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, को लेकर सनातन उत्सव समिति ने कड़ा एतराज़ दर्ज कराया है। समिति के संस्थापक चिंटू सिंह ने कहा कि भगवा किसी व्यक्ति, दल या चुनावी प्रतीक से जुड़ा विषय नहीं है, बल्कि यह भारत की सनातन सांस्कृतिक परंपरा, त्याग और राष्ट्रबोध का प्रतीक है। ऐसे प्रतीक के प्रति अमर्यादित भाषा का…
शंकोसाईं–केदार बागान–जेपी स्कूल क्षेत्र में एनडीए महापौर प्रत्याशी संध्या सिंह की पदयात्रा राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो। मानगो नगर निगम चुनाव के तहत एनडीए की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संध्या सिंह ने शंकोसाईं केदार बागान एवं जेपी स्कूल क्षेत्र में पदयात्रा की। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए भरपूर समर्थन जताया। पदयात्रा के दौरान श्रीमती संध्या सिंह ने मानगो की हर गली और हर बस्ती तक पहुँचने के संकल्प के साथ आमजन से सीधा संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का भरोसा दिलाया. स्थानीय निवासियों ने स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, सड़क अवसंरचना, सुरक्षा…
सामान्य प्रेक्षकों की मौजूदगी में मतदान कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: नगरपालिका निर्वाचन 2026 के तहत मानगो, जुगसलाई एवं चाकुलिया नगर निकाय क्षेत्रों में मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से मतदान कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन समाहरणालय सभागार में सम्पन्न हुआ। यह प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्धारित सॉफ्टवेयर के माध्यम से सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में पूरी की गई। मानगो नगर निगम क्षेत्र में 190, जुगसलाई नगर परिषद में 41 एवं चाकुलिया नगर पंचायत में 18 बूथों पर मतदान कराया जाएगा। द्वितीय रेंडमाइजेशन के तहत मतदान दलों को उनके संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों से…
आंतरिक राजस्व संग्रह की स्थिति को लेकर उप नगर आयुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में राजस्व संग्रह की वर्तमान स्थिति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मदों के अंतर्गत राजस्व संग्रह की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। उप नगर आयुक्त ने सैरात एवं बाजार शुल्क से राजस्व संग्रह में अपेक्षित सुधार लाने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन मदों से नगर निकाय की आय बढ़ाने की पर्याप्त संभावनाएँ…
