Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आंतरिक राजस्व संग्रह की स्थिति को लेकर उप नगर आयुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आंतरिक राजस्व संग्रह की स्थिति को लेकर उप नगर आयुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 10, 2026Updated:February 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आंतरिक राजस्व संग्रह की स्थिति को लेकर उप नगर आयुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर:जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में राजस्व संग्रह की वर्तमान स्थिति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में विभिन्न मदों के अंतर्गत राजस्व संग्रह की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। उप नगर आयुक्त ने सैरात एवं बाजार शुल्क से राजस्व संग्रह में अपेक्षित सुधार लाने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन मदों से नगर निकाय की आय बढ़ाने की पर्याप्त संभावनाएँ हैं, जिनका प्रभावी ढंग से उपयोग किया जाना आवश्यक है।

    इसके अतिरिक्त, बैठक में नगर क्षेत्र अंतर्गत संचालित होटल एवं लॉज के पंजीकरण की स्थिति पर भी चर्चा की गई। श्री कृष्ण कुमार ने निर्देश दिया कि झारखंड नगरपालिका अधिनियम २०११ के प्रावधानों के अनुरूप होटल एवं लॉज के पंजीकरण हेतु विशेष अभियान शीघ्र प्रारंभ किया जाए, ताकि सभी प्रतिष्ठान विधिसम्मत रूप से पंजीकृत हों और राजस्व हानि को रोका जा सके।

    बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि शीघ्र ही जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा पालतू कुत्तों (Pet Dog) के पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी, जिससे न केवल राजस्व सुदृढ़ होगा बल्कि शहरी स्वच्छता एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जा सकेगा।

    उप नगर आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व संग्रह को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु सुनियोजित एवं सतत कार्रवाई सुनिश्चित करें

    आंतरिक राजस्व संग्रह की स्थिति को लेकर उप नगर आयुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article12 फरवरी की देशव्यापी आम हड़ताल को लेकर कोल्हान में ट्रेड यूनियनों की तैयारी तेज
    Next Article सामान्य प्रेक्षकों की मौजूदगी में मतदान कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न

    Related Posts

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    June 18, 2026

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.