हार के डर से प्रत्याशी घोषित नहीं कर रही झामुमो- अनिल मोदी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में झारखंड के सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा अब तक अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं किया जाना इस बात का प्रमाण है कि झामुमो जुगसलाई में अपनी करारी हार पहले ही स्वीकार कर चुकी है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने कही। सोमवार को जारी एक बयान में अनिल मोदी ने कहा कि झामुमो की हालत ऐसी हो चुकी है कि उसे यह तक समझ नहीं आ रहा कि जनता के सामने किस चेहरे को उतारे। जुगसलाई की जनता विकास के नाम पर झामुमो की वर्षों की नाकामी देख चुकी है, इसलिए पार्टी प्रत्याशी घोषित करने से डर रही है।उन्होंने कहा कि झामुमो के एजेंडे में जुगसलाई का विकास कभी रहा ही नहीं।

