Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पोटका में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का विधायक संजीव सरदार ने स्वयं दवा सेवन कर किया शुभारंभ
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पोटका में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का विधायक संजीव सरदार ने स्वयं दवा सेवन कर किया शुभारंभ

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पोटका में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का विधायक संजीव सरदार ने स्वयं दवा सेवन कर किया शुभारंभ

    दो लाख से अधिक लोगों को दवा खिलाने का है लक्ष्य

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पोटका : राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे फाइलेरिया उन्मूलन अभियान (एमडीए) का शुभारंभ मंगलवार को पोटका प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वयं फाइलेरिया की दवा का सेवन कर किया। इसके बाद विद्यालय की 500 से अधिक छात्राओं को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई गई।

    फाइलेरिया मुक्त पोटका बनाने की अपील

    मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि फाइलेरिया यानी हाथी पांव एक अत्यंत गंभीर और कष्टदायक बीमारी है, जिसे जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से सरकार यह अभियान चला रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि दो वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग इस दवा का सेवन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही फाइलेरिया मुक्त पोटका का सपना साकार किया जा सकता है।

    दो लाख से अधिक लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिकित्सा प्रभारी डॉ. रजनी महाकुड़ ने बताया कि यह अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविका और सहिया द्वारा डोर-टू-डोर जाकर लोगों को दवा खिलाई जाएगी। पोटका स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 2 लाख 6 हजार 733 ग्रामीणों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से बीमार, गर्भवती महिला एवं दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को छोड़कर सभी लोग इस दवा का सेवन कर सकते हैं।

    स्वास्थ्य विभाग व विद्यालय प्रबंधन रहा उपस्थित

    इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सुनील तिर्की, अनामिका कुमारी, पलाश मंडल, तुसार मंडल, देबाशीष भगत, मनोज शर्मा (पिरामल), केआर अंजली सहित विद्यालय की वार्डन रूमा हलधर, शिक्षिका ज्योति सागर, मीणा धनवार, सुमिता कुमारी, काजल मुनि सरदार, कमला मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे।

    पोटका में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का विधायक संजीव सरदार ने स्वयं दवा सेवन कर किया शुभारंभ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा लीज नवीनीकरण के नाम पर मूलवासी अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: झारखंड मूलवासी अधिकार मंच
    Next Article 12 फरवरी की देशव्यापी आम हड़ताल को लेकर कोल्हान में ट्रेड यूनियनों की तैयारी तेज

    Related Posts

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना

    October 18, 2026

    नागा साधु की पिटाई: बोकारो में भीड़ ने आरोपी को पीटा, पुलिस ने बचाया

    October 18, 2026

    ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

    October 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना

    Gigaspinz Casino: Snelle Mobiele Sessies Tussen de Momenten van je Dag

    नागा साधु की पिटाई: बोकारो में भीड़ ने आरोपी को पीटा, पुलिस ने बचाया

    ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

    राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    गिद्दी में सीसीएल कर्मी मंगलेश सिंह की पत्नी के सामने निर्मम हत्या, चाकू से किए कई वार

    बोकारो में घर में ब्लास्ट: सेक्टर-12 बारी को-ऑपरेटिव में आधी रात को जोरदार धमाका, 5 लोग बाल-बाल बचे

    नवरात्र में डांडिया की धूम: जमशेदपुर में भक्ति और उत्सव का रंगारंग माहौल

    हो समाज के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजीव सरदार को किया सम्मानित, गुरु लाको बोदरा का चित्र किया भेंट

    नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.