राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। आगामी 26 फरवरी को भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के जमशेदपुर के कदमा क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के नेतृत्व में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडे सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान माननीय राष्ट्रपति के परिभ्रमण को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, लेआउट प्लान, यातायात प्रबंधन, यातायात रूट एवं वैकल्पिक रूट, आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था, अग्निशमन, साफ-सफाई तथा भवन संबंधी तैयारियों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि राष्ट्रपति के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च स्तर की होगी, इसलिए हर दृष्टिकोण से सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहनी चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि माननीय राष्ट्रपति महोदया का परिभ्रमण जिला प्रशासन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं गौरव का विषय है, अतः सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्ण निर्वहन सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सभी संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित

