Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » न्यू केबुल टाउन में 23 अप्रैल से 1 मई तक होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    न्यू केबुल टाउन में 23 अप्रैल से 1 मई तक होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    न्यू केबुल टाउन में 23 अप्रैल से 1 मई तक होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ

    समिति ने तैयारियों और सफलता को लेकर लिए कई निर्णय, जयमंगला बाबा के सान्निध्य में होगा लक्ष्मीनारायण महायज्ञ
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। सामुदायिक भवन, न्यू केबुल टाउन, गोलमुरी में 23 अप्रैल से 1 मई 2026 तक आयोजित होने वाले श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर लक्ष्मीनारायण महायज्ञ समिति की ओर से बीते दो रविवारों को महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में महायज्ञ की व्यापक तैयारियों और सफलता के निमित्त कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

    महायज्ञ के संरक्षक परमश्रद्धेय जयमंगला बाबा ने यज्ञ का नाम “श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ” एवं इसकी तिथि 23 अप्रैल से 1 मई 2026 घोषित की। बैठक में यज्ञ स्थल की संपूर्ण रूपरेखा तैयार करते हुए बाबा का आसन, कथा मंच, भंडारा स्थल, स्टोर, पार्किंग, शौचालय एवं प्रवेश द्वार को चिन्हित किया गया।

    इसके साथ ही, महायज्ञ में 108 मूर्तियों के चयन एवं स्थापना स्थल का निर्धारण किया गया। कलश यात्रा के लिए बिरला मंदिर से यज्ञ स्थल तक का मार्ग तय किया गया। शहर एवं विभिन्न कॉलोनियों से सहयोग जुटाने हेतु जनसहयोग टीम का गठन किया गया। प्रतिदिन भोग-प्रसाद वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर, बैनर, रसीद, साफ सफाई, निमंत्रण पत्र वितरण एवं मीडिया के समन्वय हेतु अलग टीम बनाई गई।

    मुख्य कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे-
    23 अप्रैल: कलश यात्रा
    सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
    ओल्ड केबुल टाउन स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर (बिरला मंदिर) से न्यू केबुल टाउन के यज्ञ स्थल तक

    23 से 30 अप्रैल: प्रवचन एवं भंडारा
    अपराह्न 3:00 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

    1 मई: मुख्य यज्ञ एवं महाप्रसाद
    रात्रि 10:00 बजे से

    1 मई: रामार्चा पूजा
    सुबह 9:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक

    जयमंगला बाबा ने सभी श्रद्धालुओं से महायज्ञ में सहयोग एवं सहभागिता की अपील करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि भगवान की कृपा से यह महायज्ञ भव्य, दिव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न होगा।

    न्यू केबुल टाउन में 23 अप्रैल से 1 मई तक होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपत्रकार ब्रिज तिवारी की बेटी अनुष्का ने 18वें जन्मदिन पर किया रक्तदान, दिखाई सामाजिक जिम्मेदारी
    Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

    Related Posts

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    June 18, 2026

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    June 18, 2026

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.