पत्रकार ब्रिज तिवारी की बेटी अनुष्का ने 18वें जन्मदिन पर किया रक्तदान, दिखाई सामाजिक जिम्मेदारी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
लखनऊ:पत्रकार ब्रिज तिवारी की छोटी बेटी अनुष्का ने अपने 18वें जन्मदिन को खास और प्रेरणादायक बनाते हुए पहली बार रक्तदान किया। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी, लखनऊ में अध्ययनरत अनुष्का ने जन्मदिन के अवसर पर लखनऊ के ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।
अनुष्का के इस सराहनीय कदम की हर ओर प्रशंसा हो रही है। परिवारजनों और शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। 18 वर्ष की उम्र में रक्तदान कर अनुष्का ने युवाओं के लिए एक सकारात्मक संदेश दिया है।

