क्षत्रीय संघ गम्हरिया के अध्यक्ष संतोष सिंह का अंतिम संस्कार, अर्जुन मुंडा ने दी श्रद्धांजलि
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया:झारखंड क्षत्रीय संघ गम्हरिया शाखा के अध्यक्ष संतोष सिंह का रविवार की शाम हृदयाघात से असामयिक निधन हो गया। सोमवार को पार्वती घाट में पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान शवयात्रा में बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग और स्थानीय गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
संतोष सिंह के निधन की खबर पाकर पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सोमवार को गम्हरिया स्थित उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। अर्जुन मुंडा ने उनके निधन पर गहरा दुःख जताते हुए कहा कि संतोष सिंह एक मिलनसार व्यक्ति थे और समाजसेवा में उनकी सक्रिय भूमिका रही। उनके असमय निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

