मानगो में मेयर सुधा गुप्ता का भव्य विजय जुलूस, समर्थकों में उत्साह ऐतिहासिक जीत के बाद बोलीं सुधा गुप्ता “मानगो की जनता मेरी ताकत, पानी और सफाई मेरी पहली प्राथमिकता” राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:मानगो नगर निगम क्षेत्र में आज जश्न का माहौल देखने को मिला। नव-निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता की ऐतिहासिक जीत के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। जीत की खुशी में पूरे मानगो क्षेत्र में भव्य विजय जुलूस निकाला गया। विजय जुलूस के दौरान मेयर सुधा गुप्ता खुले जीप में खड़ी होकर मानगोवासियों का अभिवादन करती रहीं। सड़कों के दोनों ओर बड़ी संख्या में मौजूद…
Author: dhiraj Kumar
माधव पाण्डेय निर्मल की पुस्तक ‘निर्मल भजनामृत’ का लोकार्पण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के चित्रकूट सभागार में नगर के ख्यातिलब्ध साहित्यकार एवं गीतकार श्री माधव पाण्डेय निर्मल की पुस्तक ‘निर्मल भजनामृत’ का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र मुनका तथा संचालन साहित्य समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅo यमुना तिवारी व्यथित ने की । इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री संजय मिश्र (सम्पादक, प्रभात खबर) तथा विशिष्ट अतिथि डाॅo एसo एनo दुबे (सेवानिवृत्त प्रतिकुलपति,जय प्रकाश नारायण विश्वविद्यालय) मंचासीन रहे । दीप प्रज्वलन के…
नगर निकाय चुनाव में गौड़ समाज की ऐतिहासिक जीत: आदित्यपुर नगर निगम एवं मानगो से समाज के दो प्रत्याशियों ने फहराया विजय परचम। राष्ट्र संवाद संवाददाता गौड़ समाज के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवशाली दिन है। नगर निकाय चुनाव के घोषित परिणामों में जमशेदपुर के आदित्यपुर और मानगो क्षेत्र से गौड़ समाज के दो कर्मठ और योग्य उम्मीदवारों ने पार्षद पद पर शानदार जीत दर्ज की है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर गौड़ सेना के अध्यक्ष काशीनाथ प्रधान ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है इसे समाज की एकता और सेवा भाव की जीत बताया है। उन्होंने इस चुनाव में लगे…
ग्रेजुएट कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मना होली-मिलन समारोह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। ग्रेजुएट कॉलेज के सेमिनार हॉल में होली-मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना से हुई। मुख्य अतिथि प्राचार्या डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी का स्वागत डॉ. सविता मिश्रा एवं डॉ. संगीता बिरूवा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। अपने संबोधन में प्राचार्या ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व रबी फसलों की कटाई के साथ खुशहाली और हर्षोल्लास का संदेश भी देता है। स्वागत भाषण प्रो. प्रतिमा सिंहा ने दिया,…
मानगो नगर निगम वार्ड 01के प्रत्याशी कविता पोद्दार की भारी जीत पर समर्थकों ने जश्न मनाया , लड्डू बाटकर खुशियां मनाई राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । मानगो नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 01प्रत्याशी कविता पोद्दार की जीत की खुशी में उनके समर्थकों ने उनके पारडीह स्थित आवास पर पुष्प गुच्छ एवं फूल माला पहना कर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और लड्डू बाटकर एवं पटाखे छोड़कर जश्न मनाया । इस दौरान वार्ड पार्षद कविता पोद्दार ने अपनी जीत के लिए जनता का आभार प्रकट किया और जीत का पूरा श्रेय उन्होंने अपनी वार्ड क्षेत्र की जनता को दिया…
मानगो नगर निगम चुनाव: एनडीए महापौर प्रत्याशी संध्या सिंह ने जताया आभार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :मानगो नगर निगम चुनाव के उपरांत एनडीए महापौर प्रत्याशी Sandhya Singh ने क्षेत्र की जागरूक जनता, मतदाताओं तथा भारतीय जनता पार्टी और Janata Dal (United) सहित एनडीए के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल जीत-हार का विषय नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी, विश्वास और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है। चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं ने अनुशासन, समर्पण और संगठनात्मक एकता का परिचय दिया, जिसके लिए सभी…
होली में करें हर्बल रंगों का प्रयोग “- विषय पर ग्राहक पंचायत महिला आयाम द्वारा गोष्ठी आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत महिला आयाम के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया विषय था होली में करें हर्बल रंगों का प्रयोग सह होली मिलन। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं स्वामी जी के समक्ष पुष्प अर्पित करके किया गया। उषा गुप्ता जी ने सबो का स्वागत किया एवं विषय प्रवेश कराया। तत्पश्चात संगठन मंत्र का वाचन प्रांत महिला आयाम प्रमुख रूबी लाल ने किया। अपने वक्तव्य में रूबी लाल जी ने कहा कि होली में पक्के रंगों का…
जमशेदपुर में ‘सर्वतंत्र’ की आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:शहर में “सर्वतंत्र” की अवधारणा पर आधारित आधिकारिक वेबसाइट का भव्य समारोह के बीच लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रबुद्ध बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों और शिक्षाविदों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सर्वतंत्र के संस्थापक तारानंद सिंह ने कहा कि “सर्वतंत्र” मानव समाज को मानसिक, सामाजिक और वैचारिक बंधनों से मुक्त करने का एक जनआंदोलन है, जो जागरूक, संगठित और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण का लक्ष्य रखता है। उन्होंने बताया कि वेबसाइट के माध्यम से आम नागरिक संगठन की विचारधारा, उद्देश्यों और गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे तथा अपने सुझाव भी…
सामाजिक समरसता पर संस्कार भारती की विचार गोष्ठी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक संदेश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर महानगर इकाई के तत्वाधान में “सामाजिक समरसता” विषय पर केंद्रित एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन Abdul Bari College, गोलमुरी में हुआ, जिसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार ने की। कार्यक्रम के प्रधान आमंत्रित ओजस्वी वक्ता डॉ. मित्रेश्वर अग्निमित्र थे, जिन्होंने अपने विचारों में सामाजिक समरसता की आवश्यकता, भारतीय संस्कृति के मूल्यों और वर्तमान सामाजिक परिवेश में पारस्परिक सौहार्द की अहमियत पर विस्तार से प्रकाश डाला। विशेष आमंत्रित अतिथि श्री अजय कुमार प्रजापति ने भी अपने संबोधन में…
सासाराम में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुँचे युवक की पीट-पीटकर हत्या राष्ट्र संवाद संवाददाता सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बराढी गांव में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक कुमारी युवक को महंगा पड़ गया। महिला के पति तथा अन्य परिजनों ने मारपीट कर युवक शैलेश कुमार की हत्या कर दी। शैलेश पहले से ही एक पैर से दिव्यांग था। इस घटना की सूचना जैसे ही शैलेश के पिता लाल बदन सिंह को लगी। उसने डायल 112 पुलिस को सूचना दी तथा पुलिस के साथ जब महिला के घर पहुंचे। जहां उसके पुत्र 28 वर्षीय शैलेंद्र की मारपीट कर हत्या…
