Author: dhiraj Kumar

तमोलिया में शिव शिष्य परिवार की भव्य ‘शिव परिचर्चा’, सैकड़ों श्रद्धालु शामिल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के तमोलिया क्षेत्र में शिव शिष्य परिवार की ओर से भव्य “शिव परिचर्चा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। परिचर्चा की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। भगवान शिव के जीवन दर्शन, उनके आदर्शों और मानव जीवन में उनके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान शिव त्याग, तपस्या, करुणा और समरसता के प्रतीक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर…

Read More

टाटानगर स्टेशन पार्किंग में भारी घाटा, कंपनी ने शुल्क घटाने की मांग उठाई राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन की मुख्य पार्किंग इन दिनों चर्चा में है। पार्किंग का संचालन ‘इन ऑन कंस्ट्रक्शन’ नामक कंपनी द्वारा किया जा रहा है, लेकिन अधिक शुल्क के कारण कंपनी को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कंपनी के डायरेक्टर राजीव राम ने बताया कि पिछले नौ महीनों में लगभग 25 लाख रुपये का घाटा हो चुका है। उनका कहना है कि अधिक शुल्क की वजह से पार्किंग में वाहनों की संख्या कम हो रही है, जिससे आय प्रभावित हो रही है।…

Read More

सूर्यधाम सिदगोड़ा में राम मंदिर के छठवीं वर्षगांठ पर राममय हुआ सिदगोड़ा, 51 सौ दीपक की आभा से जगमग हुआ सूर्य मंदिर, आतिशबाजी, महाभंडारा के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान का हुआ समापन दिन भर श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता, आतिशबाजी, विधुत एवं पुष्प सज्जा रही आकर्षण का केंद्र राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में बने भव्य श्रीराम मंदिर की छठवीं वर्षगांठ पूरे उत्साह, भक्तिभाव एवं श्रद्धापूर्वक मनाई गई। शनिवार को श्रीराम मंदिर के वर्षगांठ पर सुंदरकांड का संपूर्ण पाठ हुआ। इससे पहले, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राम दरबार की विधि-विधान से पूजा की गयी। पूजन में…

Read More

विश्व एनजीओ दिवस पर कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम से जुड़े संगठनों को किया गया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:विश्व गैर-सरकारी संगठन दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल एवं जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो द्वारा राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यरत तीन सहयोगी गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों को पौधा एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए संगठनों में एसोसिएशन ऑफ पीपल अफेक्टेड बाय लेप्रोसी के अध्यक्ष श्री जवाहर राम पासवान, डेमियन फाउंडेशन इंडिया ट्रस्ट के सामाजिक कार्यकर्ता श्री दुर्योधन बागती तथा हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन के श्री प्रवीण कुमार शामिल थे। इस अवसर…

Read More

संस्थापक दिवस पर जगमगाएगा जुबली पार्क और बिष्टुपुर, देश-विदेश में होंगे विविध कार्यक्रम राष्ट्र संवाद संवाददाता, जमशेदपुर:टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नुसरवानजी टाटा की जयंती सह संस्थापक दिवस के अवसर पर इस वर्ष जमशेदपुर सहित देश-विदेश में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिन देशों में टाटा स्टील के संयंत्र संचालित हैं, वहां भी विविध सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन होंगे। संस्थापक दिवस के तहत 2 मार्च की शाम जुबली पार्क में विशेष विद्युत सज्जा का उद्घाटन टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन / नटराजन चंद्रशेखरन एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस बार…

Read More

सुरभि के अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में सजी साहित्य और हास्य की अनुपम संध्या राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:शहर के नरभेराम हंसराज विद्यालय स्थित कुसुम कमानी सभागार में साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित संस्था सुरभि द्वारा अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले उपस्थित हुए और दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया। सुरभि के प्रणेता एवं जमशेदपुर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी गोविंद दोदराजका विगत 26 वर्षों से इस काव्य परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। होली की पूर्व संध्या…

Read More

ऐतिहासिक विजय के बाद मानगो में निकला सुधा गुप्ता का भव्य विजय जुलूस सह आभार यात्रा राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो की सम्मानित जनता के आशीर्वाद, विश्वास और अपार समर्थन से मेयर पद पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने के उपरांत मानगो की सड़कों पर अभूतपूर्व उत्साह और उमंग देखने को मिला। नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता और पूर्वमंत्री बन्ना गुप्ता आभार यात्रा में शामिल हुए, डिमना अविनाश नगर से निकलने वाले भव्य विजय जुलुस सह आभार यात्रा का नेतृत्व उपेंद्र सिंह मस्तान ने किया जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह समेत हजारों की संख्या में महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं समाज के विभिन्न…

Read More

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की वार्षिक आमसभा संपन्न, सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की वार्षिक आमसभा शनिवार को टाटा मोटर्स कंपनी परिसर स्थित पुराने कैंटीन प्रांगण में आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने की। मंच पर महामंत्री आर.के. सिंह, सलाहकार प्रवीण सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष बी.के. शर्मा व अनिल शर्मा, संयुक्त महामंत्री एच.एस. सैनी व अजय भगत तथा कोषाध्यक्ष एम.के. सिंह उपस्थित थे। संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने दिया। आमसभा में 5225 सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाया। आमसभा…

Read More

पूर्वी सिंहभूम में डायन प्रथा उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के निर्देशानुसार जिला स्वास्थ्य समिति, पूर्वी सिंहभूम के सौजन्य से सिविल सर्जन कार्यालय स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सम्मेलन कक्ष में “डायन प्रथा” के विरुद्ध जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी प्रखंडों के बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने कहा कि प्राचीन मान्यताओं और अंधविश्वास के कारण महिलाओं, विशेषकर विधवाओं और अकेली महिलाओं को डायन बताकर प्रताड़ित किया जाता है। कई बार संपत्ति विवाद, पारिवारिक झगड़े या व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण भी…

Read More

जमशेदपुर सांसद बिद्युत वरण महतो ने जिलिंगगोड़ा पहुंचकर स्वर्गीय वीर सोरेन को दी श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने चंपई सोरेन के पैतृक ग्राम जिलिंगगोड़ा पहुंचकर उनके पोते, स्वर्गीय वीर सोरेन जी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दुखद समाचार से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। सांसद श्री महतो ने श्री चंपई सोरेन जी एवं उनके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर इस कठिन एवं पीड़ादायक समय में उन्हें ढाढ़स बंधाया तथा अपनी भावभीनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने दिवंगत वीर सोरेन जी की तस्वीर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि…

Read More