Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तमोलिया में शिव शिष्य परिवार की भव्य ‘शिव परिचर्चा’, सैकड़ों श्रद्धालु शामिल
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    तमोलिया में शिव शिष्य परिवार की भव्य ‘शिव परिचर्चा’, सैकड़ों श्रद्धालु शामिल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तमोलिया में शिव शिष्य परिवार की भव्य ‘शिव परिचर्चा’, सैकड़ों श्रद्धालु शामिल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के तमोलिया क्षेत्र में शिव शिष्य परिवार की ओर से भव्य “शिव परिचर्चा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

    परिचर्चा की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। भगवान शिव के जीवन दर्शन, उनके आदर्शों और मानव जीवन में उनके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान शिव त्याग, तपस्या, करुणा और समरसता के प्रतीक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर व्यक्ति अपने जीवन को सकारात्मक दिशा दे सकता है।

    कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और शिव स्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठे। विशेष रूप से महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही, जिन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

    आयोजकों ने बताया कि इस तरह की परिचर्चा का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाना और लोगों को नैतिक मूल्यों से जोड़ना है। अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

    पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और श्रद्धा का माहौल बना रहा, जिससे तमोलिया क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया।

    तमोलिया में शिव शिष्य परिवार की भव्य ‘शिव परिचर्चा’ सैकड़ों श्रद्धालु शामिल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटानगर स्टेशन पार्किंग में भारी घाटा, कंपनी ने शुल्क घटाने की मांग उठाई
    Next Article फाल्गुन महोत्सव पर बाबा श्याम का भव्य शृंगार,  भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल

    Related Posts

    जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब

    April 26, 2026

    जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

    April 26, 2026

    जमशेदपुर में FADA की बैठक: RTO प्रक्रियाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब

    जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

    जमशेदपुर में FADA की बैठक: RTO प्रक्रियाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

    स्कॉर्पियो पर पटाखा फोड़ना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली गाड़ी

    आज़ाद नगर में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में कई घायल, बाइक फूंकी

    बसंत मित्तल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित — 384 मतों से ऐतिहासिक जीत

    गायत्री परिवार का 63 वा रक्तदान शिविर संपन्न 

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.